Aiden Markram | IPL 2023 | Hyderabad Sunrisers |
Stories

IPL2023: एडेन मार्करम 17 साल के थे, तभी इस वजह से क्रिकेट से अलग होने का बना लिया था मन

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी 29 वर्षीय एडेन मार्करम (Aiden Markram) आईपीएल 2023 में हैदराबाद सनराइजर्स (Hyderabad Sunrisers) के कप्तान हैं। उनके क्रिकेट कैरियर की कहानी बड़ी अजीबोगरीब है। वह जब क्रिकेट में अपना पहला कदम रखे और थोड़ी सफलता की ऊंचाइयां छुई, तभी वह यह मानकर चलने लगे थे कि वह लगातार आगे बढ़ते रहेंगे। आमतौर पर क्रिकेट ऐसा खेल है, जहां कोई भी खिलाड़ी यह दावा नहीं कर सकता है कि वह कभी असफल नहीं होगा। टीम में वही जगह पाता है, जो उस समय पूरे फार्म में होता है और अपनी टीम के लिए जिताने वाला खिलाड़ी साबित होता है। इसलिए कोई भी खिलाड़ी स्थायी रूप से टीम में नहीं होता है।

2014 में दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाया

2014 में उन्हें दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया था। इस दौरान उन्होंने शानदार खेल और नेतृत्व का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। वह एक अच्छे बल्लेबाज के साथ ही ऑफ स्पिनर गेंदबाज भी हैं। अपने खेल की वजह से वह अपने देश के अलावा दूसरे देश के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए सेलेब्रिटी की तरह देखे जाते हैं।

मेंटॉर के कहने पर क्रिकेट के मैदान पर फिर लौटे

हालांकि शुरुआती दौर में वह बहुत निराश थे। एडेन मार्करम जब 17 साल के थे, तभी वह इसको छोड़ने का मन बना लिया था। दरअसल उनको नॉदर्न गोटेंग की टीम में नहीं लिया गया था। इससे वे निराश हो गये और इससे अलग होने का मन बनाने लगे। यह बात उनके मेंटॉर को पता चली तो उन्होंने उनको समझाने की कोशिश की। उनके दोस्तों ने भी उनसे ऐसा नहीं करने को कहा। इसके बाद बड़ी मुश्किल से क्रिकेट से अलग होने का अपना विचार त्याग सके।

एडेन मार्करम आईपीएल में अब तक 18 पारियां खेली हैं। इसमें उन्होंने 134 के स्ट्राइक रेट से 527 रन जुटाए हैं। आईपीएल 2022 में उन्होंने 12 पारियों में 3 अर्धशतकों की मदद से 381 रन बनाये थे। अंतरराष्ट्रीय टेस्ट में उनका प्रवेश सितंबर 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ हुआ। वहां वह 97 रन पर आउट हो गए । उस साल उन्होंने दो टेस्ट शतक बनाए थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।