IPL 2023 | MS Dhoni | CSK |
News

Mahendra Singh Dhoni IPL Record: क्‍यों आज भी आईपीएल के क‍िंंग हैं महेंद्र सिंह धौनी, जान‍िए 

महेंद्र सिंह धौनी। आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सुपरस्टार। उम्र 41 पार। फिर भी आईपीएल 2023 के ल‍िए तैयार। और वही धार। महेंद्र सिंह धौनी जितना आईपीएल मैच खेले हैं, उतना कोई क्रिकेटर नहीं खेला है और ना ही उनसे ज्यादा किसी ने आईपीएल मैच की कप्तानी की है। यह कहना गलत नहीं होगा कि आईपीएल को सबसे ज्यादा और अच्छी तरह से समझने वाला कोई क्र‍िकेटर है तो वह महेंद्र सिंह धोनी ही हैं।

IPL में धौनी ने 204 मैचों में 4403 रन बनाये हैं

2023 आईपीएल सीजन की शुरुआत से पहले तक महेंद्र सिंह धौनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 204 मैच खेले और 4403 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 84 (नाबाद) है। धोनी ने इन मैचों में 22 अर्धशतक लगाए और 199 छक्के मारे हैं। उनका स्ट्राइक रेट 136.69 रहा है। 23 पारियों में वह टॉप स्कोरर रहे।

RPS के लिए 30 मैच खेले और 574 रन बनाए

राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए भी महेंद्र सिंह धौनी का र‍िकॉर्ड कोई खराब नहीं रहा है। उन्‍होंने इस टीम के ल‍िए 30 मैच खेले और 574 रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 64 रन (नाबाद) का है। इन मैचों में उन्होंने दो अर्धशतक और 30 छक्के लगाए। उनका स्‍ट्राइक रेट 124.78 रहा।महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में उनकी टीम को 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल का खिताब मिला। 2010 और 2014 में उन्होंने चैंपियन लीग T20 में भी व‍िजय द‍िलवाई।  महेंद्र सिंह धौनी ने चेन्‍नई सुपर क‍िंंग्‍स के ल‍िए खेले गए 204 मैचों में से 120 में जीत हासिल की। 83 मैचों में उनकी हार हुई और एक मैच अन‍िर्णीत रहा। ज‍िन 83 मैचों में चेन्‍नई सुपर क‍िंंग्‍स (सीएसके टीम) हारी, उनमें महेंद्र स‍िंंह धौनी ने 7 अर्धशतक लगाए और 1793 रन बनाए। जिन 120 मैचों में टीम ने जीत हासिल की उनमें धौनी ने 15 अर्धशतक लगाकर 2611 रन बनाए।

महेंद्र स‍िंंह धौनी के मैच जीतने का प्रतिशत रहा 58.57

महेंद्र सिंह धौनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान भी रहे। 2022 तक के र‍िकॉर्ड के मुताब‍िक महेंद्र स‍िंंह धौनी के मैच जीतने का प्रतिशत 58.57 रहा, जो सचिन तेंदुलकर के 58.82 से थोड़ा ही कम है। तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिनका विनिंग परसेंटेज 56.64 रहा है। चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर क्रमश: शेन वार्न, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर का नाम आता है। इनका व‍िन‍िंंग पर्सेंटेज क्रमश: 56.36, 54.72 और 54.69 रहा है।

सबसे ज्‍यादा मैच खेलने वाले कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी

साल 2022 तक महेंद्र सिंह धौनी ने चेन्नई सुपर किंग्‍स और राइजिंग पुणे सुपर जायंट टीमों में रहते हुए आईपीएल के 210 मैचों की कप्तानी की है। इतने मैचों की कप्तानी किसी और खिलाड़ी ने नहीं की है। सबसे ज्यादा विनिंग परसेंटेज का र‍िकॉर्ड बनाने वाले सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए 51 मैच खेले। इनमें से 30 में टीम को जीत मिली।

रोहित शर्मा ने बतौर मुंबई इंडियंस कप्‍तान 141 मैच खेल कर 81 में जीत हासिल की। शेन वार्न ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 55 मैचों की कप्तानी की और 31 में जीत दर्ज की। वीरेंद्र सहवाग दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के कप्‍तान के तौर पर 53 मैच खेले। 29 मैचों में उन्‍हें जीत म‍िली। गौतम गंभीर ने दिल्ली डेयरडेविल्स और केकेआर के लिए 128 मैच बतौर कप्तान खेल कर 70 में जीत दर्ज की।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।