Virat Kohli | IPL 2023 | Gautam Gambhir |
Stories

जब व‍िराट कोहली और गौतम गंभीर के चलते बदनाम हुआ आईपीएल 2023 

2023 के आईपीएल में व‍िराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच मैदान पर जबरदस्‍त गरमागरमी हो गई। बीच-बचाव नहीं होता तो बात काफी बढ़ सकती थी। वाकया 1 मई, 2023 को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच मैच के बाद हुआ।
असल में क्‍या हुआ, यह तो क‍िसी को पता नहीं। लेक‍िन, एक अखबार ने एक प्रत्‍यक्षदर्शी के हवाले से जो ल‍िखा उसका लब्‍बोलुआब यह था क‍ि मायर्स ने कोहली को घूरा थाा। व‍िराट ने लगातार मायर्स को गाल‍ियां दी थीं। मैच के बाद जब दोनों इस बारे में बात कर रहे थे तो माहौल गरम न हो जाए, इस वजह से गंभीर ने मायर्स को खींच कर हटा ल‍िया। इस पर कोहली कुछ बोले तो गौतम गंभीर गरम हो गए। फ‍िर दोनों में खूब कहासुनी हुई। बाद में एलएसजी टीम के अम‍ित म‍िश्रा, अस‍िस्‍टेंट कोच व‍िजय दह‍िया और आरसीबी के फाफ डू प्‍लेस‍िस आद‍ि ने दोनों को अलग क‍िया।
घटना के बाद सभी ने अपने-अपने सोशल मीड‍िया पर भी अलग-अलग पोस्‍ट क‍िए। गौतम गंभीर ने कहा- स्‍लेज‍िंंग करते हो तो लेने की भी दम रखो। एकतरफा नहीं चलेगा।

व‍िराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच ऐसा पहली बार नहीं हुआ। 2013 में भी दोनों के बीच मैदान में झड़प हो गई थी।
2013 में भी आईपीएल ही था। व‍िराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्‍तान थे। गौतम गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्‍तान थे। बेंगलुरु में मैच हो रहा था। कोहली ने केकेआर के प्रदीप सांगवान की दो गेंदों पर लगातार छक्‍के जड़ द‍िए। लेक‍िन, अगली गेंद पर आउट हो गए। केकेआर के ख‍िलाड़‍ियों ने कोहली को कुछ अपशब्‍द कह द‍िया। इस पर कोहली और गंभीर के बीच कहासुनी हो गई। रजत भाट‍िया के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हुआ था। कोहली और गंभीर, दोनों पर मैच फीस का दस फीसदी जुर्माना लगा था। 2023 में दोनों पर सौ फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया।
Also Read: जब व‍िराट कोहली से उलझ गए थे ‘गरम म‍िजाज’ नवीन उल हक का शुरू से रहा है फंडा- छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं 
कोहली और गंभीर दोनों द‍िल्‍ली के ख‍िलाड़ी हैं। टीम इंड‍िया में भी साथ खेल चुके हैं। 2011 वर्ल्‍ड कप के फाइनल में दोनों ने 83 रन की अहम साझेदारी की थी। लेक‍िन, उसके बाद से पता नहींं क्‍या हुआ क‍ि दोनों में दूर‍ियां बढ़ने लगीं।

वैसे, कोहली और गंभीर ही नहीं, बल्‍क‍ि कई और ख‍िलाड़ी भी आईपीएल मैच के दौरान मैदान पर उलझते रहे हैं। श्रीसंत और हरभजन स‍िंंह का झगड़ा तो सबसे कुख्‍यात है। मुंबई इंड‍ियंस के ल‍िए खेल रहे हरभजन ने मोहाली में क‍िंंग्‍स इलेवन पंजाब के श्रीसंत को थप्‍पड़ जड़ द‍िया था। इसके बाद श्रीसंत रोने लगे थे और हरभजन पर 12 मैचों का प्रत‍िबंध लग गया था।
2014 में आरसीबी के स्‍टार्क ने पोलार्ड को बाउंसर द‍िया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मुंबई इंड‍ियंस के पोलार्ड ने बल्‍ला फेंक द‍िया था। इससे पहले स्‍टार्क ने गेंद फेंकी थी।
2019 में चेन्‍नई सुपर क‍िंंग्‍स के कप्‍तान महेंद्र स‍िंंह धौनी भी अंपायर से नाराज हो गए थे। बोलर बेन स्‍टोक्‍स की तरफ से अंपायर ने उनकी गेंद को नोबॉल करार द‍िया था, लेक‍िन लेग अंपायर ने यह न‍िर्णय नहीं द‍िया था। इसी पर व‍िवाद हो गया था और धौनी ने भी आपा खो द‍िया था।
वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।