IPL 2023, Cricketer Struggle, cricketer story
Uncategorized

First Father-Son Pair in IPL: सच‍िन और अर्जुन का नाम IPL खेलने वाली प‍िता-पुत्र की पहली जोड़ी, जानिये क्यों भावुक हो गये थे तेंदुलकर

First Father-Son Pair in IPL: योग्य पिता की योग्य संतान ही होती है। ऐसा जन्म से नहीं संस्कारों से होता है। सचिन जितनी मेहनत से खेलते थे, अपने बेटे को भी उतनी ही मेहनत से खेलने की सीख दी थी। यही वजह है कि इस बार जब आईपीएल हुआ तो उसमें उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की भी एंट्री हुई। इसी के साथ सच‍िन और अर्जुन तेंदुलकर का नाम आईपीएल खेलने वाले प‍िता-पुत्र की पहली जोड़ी के रूप में भी दर्ज हो गया।

First Father-Son Pair in IPL: 16वें सीजन में बना रिकॉर्ड

इस बार आईपीएल का सोलहवां सीजन था, ज‍िसमें अर्जुन ने पहला मुकाबला खेला। 16 अप्रैल 2023 को मुंबई इंडियंस के ख‍िलाड़ी अर्जुन ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेला।

सचिन भी मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। उन्होंने 2008 से 2013 के बीच 78 मैचों में 2334 रन बनाए। सचिन ने 51 मैचों में कप्तानी भी की। इनमें से 30 में टीम को जीत द‍िलाई।

Also Read: Virender Sehwag and Anil Kumble: 2011 का बांग्लादेश से Revenge Match, अनिल कुंबले और भज्जी के बीच फंसे सहवाग, जानिये पूरी कहानी

अर्जुन तेंदुलकर ने पहले ओवर में केवल 5 रन द‍िए। खास बात यह है कि उनके पिता सचिन ने भी अपने पहले ओवर में 5 रन ही दिए थे। हालांकि अर्जुन ने दूसरे ओवर में 12 रन (एक चौका व छक्‍का सह‍ित) दे द‍िए। इसके बाद उन्‍हें बॉलिंग के लिए नहीं बुलाया गया और बैटिंग का भी मौका नहीं मिला क्योंकि उनकी टीम केकेआर को 6 विकेट से हरा चुकी थी।

अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने 2021 में 20 लाख रुपए में खरीदा था। 2022 में उनकी बोली 30 लाख रुपए तक गई थी। 2022 में केवल गुजरात टाइटंस ने ही उनके ल‍िए बोली लगाई थी। द‍िसंबर 2022 में मुंबई इंड‍ियंस ने उन्‍हें रि‍टेन करने का फैसला क‍िया था।

अर्जुन ने अपना पहला आईपीएल मुकाबला उसी वानखेड़े स्टेडियम में खेला जहां टीम इंड‍िया की ओर से उनके पिता सच‍िन ने 2013 में अपना आख‍िरी मैच (वेस्टइंडीज के खिलाफ) खेला था।

सचिन ने अपने बेटे के आईपीएल डेब्‍यू पर एक नोट भी ल‍िखा था। इसमें भावुक करने वाली बातें थीं। उन्‍होंने इसे एक अच्छे सफर की शुरुआत बताते हुए अर्जुन को ‘आल द बेस्ट’ कहा था। उन्‍होंने यह भी कहा क‍ि इस मैच से पहले वह अपने बेटे को क‍िसी मैच में खेलते देखने नहीं जाते थे।

वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।