Shardul Thakur | IPL 2023 | Cricketer |
Stories

Zaheer Khan and Shardul Thakur: जहीर की सलाह से बदल गई शार्दुल की जिंदगी, जानिये पूरी कहानी

Zaheer Khan and Shardul Thakur: बात उन दिनों की है जब जहीर खान मुंबई के ल‍िए रणजी खेला करते थे। एक दिन उन्‍होंने शार्दुल ठाकुर को सलाह दी क‍ि अगर हाई लेवल पर क्रिकेट खेलना है तो वजन कम करो। शार्दुल का वजन उस समय 83 किलो था। लेकिन कुछ ही महीनों बाद वह 70 किलो के होकर मैदान में लौटे।

Zaheer Khan and Shardul Thakur: टीम इंडिया के लिए खेलने की कर दी थी भविष्यवाणी

जहीर की सलाह को शार्दुल ने काफी गंभीरता से ल‍िया था। उन्‍होंने न केवल वजन घटाया, बल्‍क‍ि अपने खेल के तेवर और खेल को लेकर एटीट्यूड भी बदल ल‍िया था। जहीर खान ने शार्दुल को वजन घटाने के अलावा क्रिकेट से जुड़ी कई सलाह भी दी थी। शार्दुल को जब दुनिया जानती भी नहीं थी तभी जहीर खान ने उनके लिए भविष्यवाणी कर दी थी कि लड़का 1 दिन टीम इंडिया के लिए खेलेगा।

Zaheer Khan and Shardul Thakur: रोहित शर्मा ने बताया था उन्हें टीम के लिए जादूगर

शार्दुल ठाकुर का जन्म 16 अक्टूबर 1991 को मुंबई से करीब सौ क‍िलोमीटर दूर, पालघर में हुआ था। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के मीडियम फास्ट बॉलर हैं। टीम में उन्‍हें सब ‘जादूगर’ बुलाते हैं। उनके कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार यह जानकारी दी थी। रोह‍ित ने इसकी वजह बताते हुए कहा था कि जब भी जरूरत होती है तब शार्दुल बल्ले और गेंद से जादू करके मैच का रुख बदल देते हैं।

रोहित शर्मा ने यह बात जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में शार्दुल के परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कही थी। इंदौर के होलकर स्‍टेड‍ियम में हुए इस वनडे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 90 रन से हराया था और  सीरीज अपने नाम कर ली थी। शार्दुल ने इस मैच में 3 विकेट लिए थे और 6 ओवर में 45 रन बनाए थे।

शार्दुल ने साल 2023 में 26 फरवरी को शादी की। उनकी पत्नी मिताली पारुलकर हैं। म‍िताली का जन्‍म भी मुंबई में ही 1992 में हुआ था। दोनों एक-दूसरे को स्‍कूल के समय से ही जानते हैं। दोनों ने नवंबर 2021 में सगाई की थी।
वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।