Indian Cricketer | Wriddhiman Saha |
Stories

बटर च‍िकन के साथ रसगुल्‍ला और चावल-दाल के साथ आइसक्रीम दबाते हैं रिद्धिमान साहा 

रिद्धिमान साहा का क्र‍िकेट तो सबने देखा है, लेक‍िन उनकी कुछ आदतों के बारे में कम ही लोगों को पता है। उनकी एक ऐसी ही आदत की पोल कुछ समय पहले एक वीड‍ियो में व‍िराट कोहली ने खोली थी। 

विराट के पूछने पर रिद्धि बोले- यह मेरी आदत है

विराट कोहली ने रिद्धिमान साहा के खाना खाने की आदत के बारे में बताया था। विराट ने कहा था कि एक बार की बात है उन्होंने र‍िद्ध‍िमान के खाने की प्लेट में देखा बटर चिकन, रोटी, सलाद के साथ-साथ रसगुल्ला भी रखा हुआ था। रिद्धिमान दो-तीन बाइट रोटी और सलाद की लेते थे, इसके बाद पूरा रसगुल्ला एक बार में ही खा जाते थे। विराट ने जब पूछा क‍ि रिद्धि, यह क्या कर रहे हो? जवाब म‍िला- मैं इसी तरह खाता हूं। 

एक और वाकये का जिक्र करते हुए विराट ने बताया क‍ि एक बार उन्होंने रिद्धिमान को दाल-चावल के साथ आइसक्रीम खाते देखा। रिद्धिमान दो न‍िवाले दाल-चावल के लेते थे और उसके बाद आइसक्रीम खाते थे। 

रिद्धि की विकेटकीपिंग के विराट कायल हैं

रिद्धिमान के खेल के व‍िराट कोहली भी जबरदस्‍त फैन हैं। एक बार उन्‍होंने कहा था क‍ि घरेलू मैदान के ल‍िए रिद्धिमान साहा सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं।

Also Read: ‘ड्रिंक करते हो, स्मोक करते हो’ वसीम अकरम ने पूछा- जहीर बोले- नहीं, वसीम ने क्यों कहा कैसे बनोगे फास्ट बॉलर?

र‍िद्ध‍िमान के बारे में कहा जाता है क‍ि वह ज्‍यादा बोलते नहीं हैं। उनकी पत्नी रोमी ने भी एक बार कहा था कि अगर वह क‍िसी बात के ल‍िए र‍िद्ध‍िमान के नंबर काटेंगी तो केवल इसल‍िए क‍ि खुशी हो या गम, वह बहुत खुल कर नहीं जताते हैं। वैसे, फरवरी 2022 में साहा ने एक ट्वीट कर तहलका मचा दिया था। 

रिद्धि को परेशान करने वाले पत्रकार हो गया था बैन 

इस ट्वीट में उन्होंने बताया था कि एक पत्रकार उन्हें इंटरव्यू नहीं देने पर धमका रहा है। ट्वीट के जरिए उन्होंने पत्रकार का नाम नहीं सार्वजनिक किया था। हालांकि, बीसीसीआई को उन्होंने नाम बता द‍िया था। वह पत्रकार बो‍र‍िया मजूमदार थे। बीसीसीआई ने बोरिया मजूमदार पर 2 साल के लिए बैन लगा दिया था।

रिद्धिमान साहा को फरवरी 2022 में भारतीय टेस्ट टीम में नहीं लिया गया था। उस समय उन्होंने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली के बीच की बातचीत सार्वजनिक कर दी थी। बाद में साहा ने बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने से भी मना कर दिया था। बंगाल टीम से भी उनकी विदाई अच्छे माहौल में नहीं हुई थी। रिद्धिमान साहा का जन्म बंगाल के सिलीगुड़ी में हुआ और उनकी शादी रोमी मित्रा से हुई।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।