IPL 2023, Cricketer Struggle, cricketer story
Stories

सूर्य कुमार यादव को लगातार घूर रहे थे विराट कोहली, जानिये SKY ने कैसे दिया स्लेजिंग का जवाब

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी और आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे सूर्य कुमार यादव को विराट कोहली के साथ एक किस्सा बड़ा मशहूर है। 2020 में आईपीएल के मैच में सूर्य कुमार यादव मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से खेल रहे थे, जबकि टीम इंडिया के खिलाड़ी विराट कोहली रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेल रहे थे।

मैच में जब सूर्य कुमार यादव बैटिंग कर रहे थे, उस समय यह फुल फॉर्म में थे और अच्छे तरीके से खेल रहे थे। आरसीबी के खिलाड़ी उनको आउट नहीं कर पा रहे थे। विराट इससे परेशान थे। वे सूर्य कुमार यादव को आउट करने के लिए स्लेजिंग का सहारा लिये। वे सूर्य कुमार यादव को लगातार घूर रहे थे। उनका इरादा था कि इससे सूर्य कुमार का ध्यान भंग हो जाएगा और वह आउट हो जाएंगे।

Also Read : मैच में ओपनिंग करने जा रहे पृथ्वी शॉ गार्ड पहनना भूल गये, शिखर धवन ने भी शेयर की गार्ड को लेकर मजेदार बातें

लेकिन सूर्य धैर्यशाली क्रिकेटर थे। उन्होंने विराट की आंख मे आंख मिलाकर देखा और वे भी उनको घूरने लगे। इसके बाद वे पूरी तरह अपनी बैटिंग पर फोकस किये रहे और शानदार क्रिकेट खेली। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 43 गेंदों पर बिना आउट हुए 79 रन बनाए और उनकी टीम मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया।

बाद में उन्होंने इसका जिक्र करते हुए कहा कि विराट कोहली ग्राउंड पर अलग अंदाज में रहते हैं। हालांकि उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

सूर्य कुमार यादव को क्रिकेट खेलने के दौरान स्काई (SKY) नाम भी मिल गया। उनका यह नाम गौतम गंभीर ने रखा है। उन्होंने उनके नाम की स्पेलिंग के पहले अक्षर को मिलाकर स्काई नाम बना दिया था। उसके बाद से सब लोग उनको स्काई ही कहने लगे। क्रिकेट में ऐसे नाम कई दूसरे खिलाड़ियों के भी रखे गये हैं। खुद गौतम गंभीर को साथी गौती कहते हैं।

सूर्य कुमार यूपी के गाजीपुर के रहने वाले हैं, लेकिन उनका अधिकतर समय महाराष्ट्र में ही बीता है। वह वहीं खेलते रहे हैं और वहीं से आगे बढ़े हैं।

वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।