IPL 2023, Cricketer Struggle, cricketer story
Stories

जब बीवी से झूठ बोल कर कैस‍िनो गए थे नीतीश राणा

दारा स‍िंह राणा मैथ के प्रोफेसर। एक द‍िन उन्‍होंने एक तरफ क‍िताब रखी और दूसरी तरफ बैट। बेटे से कहा- बेटा एक चुन लो। बेटे ने बैट उठाया। और, फ‍िर पीछे मुड़ कर नहीं देखा। उसे बेटे का नाम है नीतीश राणा। जो आज नामी क्र‍िकेटर बन गए हैं। उनके प‍िता ने जब बेटे के सामने दो व‍िकल्‍प रखे थे तब उनका मन भारी था, क्‍योंक‍ि बेटा पढ़ाई में कम और क्र‍िकेट में ज्‍यादा ध्‍यान लगा रहे थे। दारा स‍िंंह चाहते थे क‍ि बेटा पढ़ ले। उनके सहयोगी और करीबी उन्‍हें ताना भी मारते थे। लेक‍िन, आज जाह‍िर है, उन्‍हें खुशी होती है और कोई ताना भी नहीं मार सकता है।

नीतीश राणा आईपीएल के शुरुआती चार-पांच सीजन तक द‍िल्‍ली में स्‍टेड‍ियम जाकर मैच देखा करते थे। उन्‍होंने खुद के बारे में कभी सोचा नहीं था क‍ि वह आईपीएल खेलेंगे। लेक‍िन, मुंबई इंड‍ियंस में उनका सेलेक्‍शन हो गया। जब पहला मैच खेलने का मौका म‍िला तो शुरू में नर्वस हुए थे। शुरू के चार-पांच बोल में रन नहीं बना। लेक‍िन इसके बाद छक्‍का मार द‍िया। तब थोड़ा कॉन्‍फ‍िडेंस आया। उसके बाद से कॉन्‍फ‍िडेंस बढ़ता ही गया।

Also Read: भुवनेश्‍वर कुमार…जब सच‍िन को शून्‍य पर आउट क‍िया था पहली बार

तीमारपुर (द‍िल्‍ली) का नीतीश राणा आज वो बॉलर है ज‍िसने एक ही ओवर में एबी ड‍िव‍िल‍ियर्स और व‍िराट कोहली जैसे द‍िग्‍गजों को आउट कर द‍िया। नीतीश राणा की पत्‍नी साची मारवाह इंटीर‍ियर ड‍िजाइनर हैं। वह सास को भटूरा, साले को छोले और पत्‍नी को हाथी कह कर च‍िढ़ाते हैं।

साची को रेस्‍तरां में सूशी खाना पसंद है। नीतीश को चाह‍िए गोलगप्‍पे। पर साची के साथ खाने में शुरू के एकाध साल नीतीश ने स्‍वाद का ही ख्‍याल छोड़ द‍िया। जो साची ऑर्डर करती थीं, वही नीतीश भी खा लेते थे।

नीतीश ब‍िंंदास, खुशम‍िजाज इंसान हैं, लेक‍िन डांस एकदम नहीं कर सकते। एक बार शाहरुख खान ने उन्‍हें छैया,छैया…पर डांस कराने की कोश‍िश की। लेक‍िन, उनसे एकदम नहीं हुआ।

 

नीतीश शराब नहीं पीते। लेक‍िन, उन्‍हें एक बार कैस‍िनो देखने का शौक था। वह जानना चाहते थे क‍ि वहां होता क्‍या है। एक बार वह गोवा गए थे। पत्‍नी साची नहीं चाहती थीं क‍ि नीतीश कैस‍िनो जाएं। लेक‍िन, नीतीश का पूरा मन था। तो वह पत्‍नी से झूठ बोल कर कैस‍िनो गए और पूरी रात वहीं रहे।

वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।