Site icon Cricketiya

जान‍िए क्‍या हुआ था जब पहले द‍िन ही कोच ने शुभमन ग‍िल का काफी सीन‍ियर गेंदबाजों से करा द‍िया था सामना

IPL 2023, Cricketer Struggle, cricketer story

इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेल रहे शुभमन गिल। (फेसबुक)

शुभमन ग‍िल (Shubman Gill), ज‍िन्‍होंने आईपीएल 2023 में शानदार खेल का प्रदर्शन क‍िया, जब 11 साल के थे तो कर्सन घवरी ने उन्‍हें बॉल‍िंग करते देखा था। कर्सन तब मोहाली क्र‍िकेट स्‍टेड‍ियम में बीसीसीआई की पेस बोल‍िंग एकेडमी को लीड कर रहे थे। उन्‍होंने ग‍िल को 15 म‍िनट तक बोल‍िंग करते देखा। उतने में ही समझ गए थे क‍ि लड़के में दम है। उन्‍होंने ग‍िल के प‍िता लखव‍िंदर से कहा क‍ि अगले द‍िन बेटे को स्‍टेड‍ियम में प्रैक्‍ट‍िस के ल‍िए लेकर आएं। प‍िता ने ऐसा ही क‍िया। उन्‍होंने ग‍िल को गुर बताने शुरू क‍िए और उनकी उम्र से आठ-दस साल तक बड़े गेंदबाजों से सामना करा द‍िया। कर्सन ने ग‍िल से कहा- बेटा, डर लगे तो बता देना। ग‍िल ने बड़ी नम्रता के साथ जवाब द‍िया था- मैं खेल लूंगा। ग‍िल का ‘सीर‍ियस क्र‍िकेट’ वहीं से शुरू हुआ था।

घवरी ने ग‍िल की ट्रेन‍िंग को याद करते हुए एक बार मीड‍िया को बताया था क‍ि उस समय हमारे पास 17-19 साल तक के 15 तेज गेंदबाज थे। संदीप शर्मा, अंक‍ित राजपूत भी कैंप में थे। उन सबको रोज गेंदबाजी के ल‍िए नई गेंद दी जाती थी। शुभमन ब‍िना क‍िसी डर के उन सबका सामना करते थे।

आईपीएल 2023 में तो वह ‘छक्‍का लगाने वाली मशीन’ बन गए। 2022 के आईपीएल में छक्‍का जड़ने के मामले में वह 42वें नंबर पर थे। 2023 में 33 छक्‍के जड़ कर दूसरे नंबर पर आ गए। उन्‍होंने आख‍िर के चार में से तीन मैचों में शतक ठोंका।

शुभमन ग‍िल 8 स‍ितंबर, 1999 को फ‍िरोजपुर (पंजाब) में पैदा हुए। दाएं हाथ के बल्‍लेबाल ग‍िल ने 2020 में टेस्‍ट और 2019 में वनडे डेब्‍यू क‍िया था। उन्‍हें आईपीएल में पहली बार 2018 में मौका म‍िला। घवरी कहते हैं क‍ि इन सालों में ग‍िल ने लगातार मेहनत की है और अपनी बल्‍लेबाजी में जबरदस्‍त न‍िखार लाया है।

खेल के साथ ही फ‍िटनेस पर भी वह लगातार काम करते हैं। देर रात मैच खत्‍म होता है तो भी वह दूसरे ख‍िलाड़‍ियों की तरह सोते नहीं हैं। सुबह उठ कर जि‍म जाते ही जाते हैं। आठ बजे वह ज‍िम में ही होते हैं।

घवरी की नजर में ग‍िल भारतीय और व‍िश्‍व क्र‍िकेट जगत में जोरदार तरीके से चमकने वाला स‍ितारा है। उनकी यह चमक दुन‍िया जल्‍द ही देखेगी।

Exit mobile version