IPL 2023, Cricketer Struggle, cricketer story
Stories

जब शुभमन ग‍िल ने अभ‍िषेक शर्मा को मैच से पहले दी थी चेतावनी 

आईपीएल 2023 में शुभमन ग‍िल (Shubhman Gill) ने भी आख‍िरकार शतक बना ही ल‍िया। 15 मई, 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेड‍ियम में गुजरात टाइटंस के शुभमन ने सनराइजर्स हैदराबाद के ख‍िलाफ खेलते हुए 58 गेंदों पर 101 रन बनाए। खास बात यह रही क‍ि ग‍िल ने साल 2023 में (15 मई तक) बनाई छह में से तीन सेंचुरी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेड‍ियम में ही ठोंकी है।

आईपीएल 2023 में उन्‍होंने पांच अर्द्धशतक पूरे क‍िए और सभी इसी स्‍टेड‍ियम पर। आईपीएल 2023 में क‍िसी एक वेन्‍यू पर 400 से ज्‍यादा रन बनाने वाले वह इकलौते ख‍िलाड़ी बन गए। इस पर वीरेंद्र सहवाग ने चुटकी ली क‍ि अहमदाबाद से शुभमन ग‍िल का प्‍यार अब शादी में बदल गया है।

शुभमन ग‍िल ने जब क्र‍िकेट शुरू क‍िया तो उनका रोल मॉडल स‍च‍िन तेंदुलकर थे। लेक‍िन, जब क्र‍िकेट की थोड़ी समझ हुई तो व‍िराट कोहली को अपना आदर्श बनाया। आज की तारीख में हाल यह है क‍ि खुद व‍िराट ने उनकी तारीफ की और शुभकामना देते हुए कहा क‍ि अगली पीढ़ी का नेतृत्‍व करो। वसीम जाफर ने पहले ही शुभमन की तुलना व‍िराट से की है।

शुभमन ने अपने पहले रोल मॉडल सच‍िन का भी र‍िकॉर्ड तोड़ा है। उन्‍होंंने सबसे तेज अर्द्धशतक पूरा करने का सच‍िन का र‍िकॉर्ड अब अपने नाम कर ल‍िया है। इस दौरान उन्‍होंने केवल एक छक्‍का लगाया। उन्‍होंने अभ‍िषेक शर्मा की बॉल पर छक्‍का मारा। दोनों आपस में दोस्‍त ही हैं। ग‍िल ने बताया क‍ि उन्‍होंने मैच से पहले ही अभ‍िषेक को कह द‍िया था क‍ि अगर तुुमने गेंद फेंकी तो छक्‍का मारूंगा। संयोग से ऐसा ही हुआ भी। ग‍िल ने इसे अपना सबसे पसंदीदा स्‍ट्रोक बताया है।

शुभमन का गांव पंजाब में जलालाबाद के पास है। सात साल की उम्र में वह क्र‍िकेट सीखने के ल‍िए गांव से मोहाली आ गए थे। वह आईपीएल में भी रोज औसतन डेढ़ घंटे प्रैक्‍ट‍िस करते हैं। ग‍िल ने बताया क‍ि गुजरात टाइटंस प्रॉसेस ड्र‍िवेन टीम है, र‍िजल्‍ट की ज्‍यादा च‍िंता नहीं करते हैं।

वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।