Site icon Cricketiya

जान‍िए क्‍यों आईपीएल 2023 के साथ हमेशा के ल‍िए जुड़ गया सच‍िन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का नाम 

IPL 2023, Cricketer Struggle, cricketer story

IPL 2023 के प्लेयर अर्जुन तेंदुलकर। (फोटो- फेसबुक)

आईपीएल 2023 के साथ सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का नाम हमेशा के लिए जुड़ गया। आईपीएल का यही सोलहवां सीजन रहा, ज‍िसमें अर्जुन ने पहला मुकाबला खेला। 16 अप्रैल 2023 को मुंबई इंडियंस के ख‍िलाड़ी अर्जुन ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेला। इसी के साथ सच‍िन और अर्जुन तेंदुलकर का नाम आईपीएल खेलने वाले प‍िता-पुत्र की पहली जोड़ी के रूप में भी दर्ज हो गया।
सचिन ने भी मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेला है। उन्होंने 2008 से 2013 के बीच 78 मैचों में 2334 रन बनाए। सचिन ने 51 मैचों में कप्तानी भी की। इनमें से 30 में टीम को जीत द‍िलाई।
अर्जुन तेंदुलकर ने पहले ओवर में केवल 5 रन द‍िए। खास बात यह है कि उनके पिता सचिन ने भी अपने पहले ओवर में 5 रन ही दिए थे। हालांकि अर्जुन ने दूसरे ओवर में 12 रन (एक चौका व छक्‍का सह‍ित) दे द‍िए। इसके बाद उन्‍हें बॉलिंग के लिए नहीं बुलाया गया और बैटिंग का भी मौका नहीं मिला क्योंकि उनकी टीम केकेआर को 6 विकेट से हरा चुकी थी।
अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने 2021 में 20 लाख रुपए में खरीदा था। 2022 में उनकी बोली 30 लाख रुपए तक गई थी। 2022 में केवल गुजरात टाइटंस ने ही उनके ल‍िए बोली लगाई थी। द‍िसंबर 2022 में मुंबई इंड‍ियंस ने उन्‍हें रि‍टेन करने का फैसला क‍िया था।
अर्जुन ने अपना पहला आईपीएल मुकाबला उसी वानखेड़े स्टेडियम में खेला जहां टीम इंड‍िया की ओर से उनके पिता सच‍िन ने 2013 में अपना आख‍िरी मैच (वेस्टइंडीज के खिलाफ) खेला था।
सचिन ने अपने बेटे के आईपीएल डेब्‍यू पर एक नोट भी ल‍िखा था। इसमें भावुक करने वाली बातें थीं। उन्‍होंने इसे एक अच्छे सफर की शुरुआत बताते हुए अर्जुन को ‘आल द बेस्ट’ कहा था। उन्‍होंने यह भी कहा क‍ि इस मैच से पहले वह अपने बेटे को क‍िसी मैच में खेलते देखने नहीं जाते थे
Exit mobile version