Site icon Cricketiya

जब पत्‍नी रीत‍िका के घर जाने पर रोह‍ित शर्मा पर भौंकता था उनका कुत्‍ता

IPL 2023, Cricketer Struggle, cricketer story

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा। (फोटो- फेसबुक)

क्र‍िकेटर रोह‍ित शर्मा आज भले ही अपने पालतू कुत्‍ते से बहुत प्‍यार करते हैं और उनका उससे लगाव भी है, ले‍क‍िन एक वक्‍त था जब वह कुत्‍तों से दूर ही रहते थे। उन्‍हें डर लगता था और वह समझते थे क‍ि इनसे बच कर रहना ही बेहतर है। शर्मा के घर में ‘मैज‍िक’ नाम का एक कुत्‍ता था। वह पहली बार कुत्‍ते के साथ र‍ित‍िका के घर में ही खेले थे। जब र‍ित‍िका से उनकी शादी नहीं हुई थी और वह बतौर दोस्‍त उनके घर जातेे थे तब लेट से जाने पर कुत्‍ता रोह‍ित पर भौंकने लगता था।
रोह‍ित शर्मा ने क्र‍िकेटर युवराज स‍िंंह की मुंहबोली बहन र‍ित‍िका से शादी की है। इनकी शादी 2015 मेंं 13 द‍िसंबर को हुई थी। इससे पहले छह साल तक दोनों ने डेट क‍िया था। र‍ित‍िका स्‍पोर्टस मैनेजर हैं। रोह‍ित शर्मा उनके क्‍लायंट थे। शादी के बाद भी रोह‍ित शर्मा की ब्रांड मैनेजर र‍ित‍िका ही हैं।

एक व‍िज्ञापन की शूट‍िंंग के दौरान रितिका की रोहित से हुई थी मुलाकात

र‍ित‍िका से रोह‍ित की मुलाकात एक व‍िज्ञापन की शूट‍िंंग के दौरान हुई थी। तब युवराज ने उन्‍हें चेताया था क‍ि इससे दूर रहना। लेक‍िन दोनों की नजदीकी बढ़ गई। एक द‍िन आईपीएल के दौरान रोह‍ित शर्मा रीत‍िका को लेकर बोरीवली स्‍पोर्टस ग्राउंड गए। वहां उन्‍होंने हाथ में अंगुठी लेकर घुटनों के बल झुक कर रीत‍िका को प्रपोज क‍िया।
Also Read: जान‍िए क्‍यों आईपीएल 2023 के साथ हमेशा के ल‍िए जुड़ गया सच‍िन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का नाम
शुरू में जानवरों से रोहि‍त शर्मा की उतनी करीबी नहीं थी। वह उनके बारे में ज्‍यादा जागरूक भी नहीं थे, लेक‍िन अब जानवरों के ल‍िए रोहित शर्मा का प्‍यार काफी गहरा है। वह जानवरों के ह‍ित के ल‍िए काम भी करते हैं और आप राइनो के साथ भी उनकी तस्‍वीरें देख सकते हैं। कीन्‍या में एक बार राइनो के साथ उन्‍होंने फोटो ख‍िंंचवाई थी।

रोह‍ित शर्मा कीन्‍या में मसाई मारा के पास नन्‍यूकी गए थे। वहां जब वह उस जगह गए जहां राइनो को रखा गया था तो उसके खाने का वक्‍त था। राइनो खा रहा था। गार्ड ने उन्‍हें बताया क‍ि आप पीछे से जाकर उसे छू सकते हैं। सामने से जाएंगे तो वह उड़ा देगा आपको। तब उन्‍होंने पीछे से जाकर राइनो को छूते हुए फोटोग्राफी करवाई।
Exit mobile version