IPL 2023| Rohit Sharma | Mumbai Indians
Stories

रोहित शर्मा के विदेशी दोस्त पानी पूरी खाकर पहुंच गये अस्पताल, जानें मैदान के बाहर क्या खाते थे साथी क्रिकेटर

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को शुरू में खाना बनाना नहीं आता था। वह खेलने और ट्रेनिंग के दौरान मैदान के आसपास बड़ा पाव, सेव पूरी या पाव भाजी जैसी चीजें ही खरीदकर खा लिया करते थे। हालांकि ये मजबूरी में ही खाते थे। उस समय इतने पैसे भी नहीं थे कि महंगी चीजें खरीद कर खा सकें। ब्लैक बीन सॉस के साथ ब्रोकली (Broccoli Black Bean Sauce) आदि उन्हें नहीं मिल पाती थी।

उन्होंने एक इंटरव्यू में एक किस्सा बताया। कहा कि ऐसा नहीं था कि ये सब पसंद नहीं था। बड़ा पाव या पाव भाजी भी पसंद थी, लेकिन हमेशा अच्छा नहीं लगता है। वे बताए कि जब वे क्रिकेटर बन गये और स्टेडियम के पास ये सब खाते थे तो उनके साथ कई दूसरे खिलाड़ी भी पानी पूरी और ये सब खाते थे, खूब मजे लेते थे और कई बार खाने के बाद हास्पिटल भी पहुंच जाते थे।

रोहित ने बताया कि उनके कई विदेशी साथी उनके साथ खेलने के दौरान ये सब चीजें खाये और उन्हें अच्छा लगा, लेकिन बाद में बोले कि यह वह चीज नहीं है जो वे खाते हैं। विदेशी लोग इनको पचा नहीं पाते थे। इससे वे परेशान हो गये।

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका अच्छा खाना बना लेती हैं। रोहित की जब शादी हुई तो उन्होंने अपनी पत्नी से पूछा कि खाना बना लेती हो, लेकिन रितिका के जवाब देने से पहले ही रोहित की मम्मी बोलीं कि हर लड़की खाना बनाना जानती है।

रोहित ने रितिका के बारे में एक और बात बताई। उन्होंने बताया कि रितिका आजकल खुद सब्जी मंडी जाती हैं और वहां से कई तरह की सब्जियां लाकर उसको चिपोटल स्पाइसेस (Chipotle Spices) करके बनाती हैं। उनका यह तरीका उनके मायके में भी लोग पसंद कर रहे हैं। रितिका जब अपने घर जाती हैं तो उनके पिता रितिका से उसी तरह का खाना हर बार बनवाते हैं। रितिका खुशी-खुशी इसे करती हैं।

रोहित शर्मा रितिका के खाना बनाने और उनके तरह-तरह के फूड आयटम्स को इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। उनका मानना है कि अच्छा खाना खाने से जितनी खुशी मिलती है, उससे ज्यादा मानसिक शांति मिलती है। यह बहुत जरूरी है। वैसे उन्हें पत्नी को चिढ़ाने में बहुत मजा आता है।

 

 

वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।