Cricketer | Rahul Tewatia | Life Story |
Stories

एक ही बेड पर लेटे पत्‍नी देख रही थीं आईपीएल ऑक्‍शन, राहुल तेवत‍िया को भनक भी नहीं लगी

राहुल तेवत‍िया (Rahul Tewatia) आईपीएल नीलामी टीवी पर नहीं देखते हैं। इसकी वजह यह है क‍ि एक बार उन्‍होंने देख ल‍िया था। 2016 में। उस साल उन्‍हें क‍िसी ने नहीं खरीदा। तभी से उन्‍होंने ऑक्‍शन देखना बंद कर द‍िया। 2022 में जब ऑक्‍शन हो रहा था तो उनकी पत्‍नी साथ थीं। पत्‍नी ने कहा- ऑक्‍शन देखते हैं। तेवत‍िया बोले- नहीं। पत्‍नी ने पूछा- क्‍यों भला! तेवत‍िया ने 2016 वाली स्‍टोरी सुना दी।

पत्‍नी ने ज‍िद की। इस बार ऐसा नहीं होगा। मैं साथ हूं। चलो, देखते हैं। तेवत‍िया बोले- इतना तो तय है क‍ि इस बार ‘अनसोल्‍ड’ नहीं जाऊंगा, फ‍िर भी रहने दे, नहीं देखेंगे। दोनों लेटे हुए थे। पत्‍नी ने दूसरी तरफ मुंह कर रखा था और चुपके से ब्‍लैंकेट में मोबाइल पर ऑक्‍शन देख रही थीं।

Also Read: नौकरी का ऑफर लेटर फाड़ कर क्रि‍केट का ट्रायल देने गए थे क्रुणाल पंड्या 

ईयरपॉड भी एक कान में लगा रखा था और बालों से छ‍िपा भी रखा था। जैसे ही तेवत‍िया का नाम फाइनल हुआ, वह पत‍ि की ओर मुड़ी और कहा- तुझे गुजरात टाइटंस ने ले ल‍िया। साथ ही, यह भी कहा- देखा, मैंने कहा था न, इस बार साथ में मैं हूं, देखा।

राहुल तेवत‍िया ने 2014 से आईपीएल खेलना शुरू क‍िया है। शुरू के एक-दो साल उनका प्रदर्शन बहुत अच्‍छा नहीं रहा था। लेक‍िन, उसके बाद वह अपने प्रदर्शन से हर सीजन चौंकाते रहे। तभी 2018 की नीलामी में उनका बेस प्राइस मात्र 10 लाख रुपए था, लेक‍िन पल भर में ही उनकी कीमत ढाई करोड़ जा पहुंची थी और अंतत: वह तीन करोड़ में ब‍िके थे।

Also Read: सुनील गावस्कर ने की थी मुंबई में आंदोलन की अगुवाई, जानें क्या थी वजह

राहुल ने नंवबर 2021 में र‍िध‍ि पन्‍नू से शादी की थी। तब वह राजस्‍थान रॉयल्‍स के ल‍िए खेलते थे। 2020 के आईपीएल में पंजाब क‍िंग्‍स के ख‍िलाफ एक मैच में लगातार पांच छक्‍के जड़ कर वह लाइमलाइट में आ गए थे।

राहुल का जन्‍म 20 मई, 1993 को हुआ था। पत्‍नी र‍िध‍ि उनसे करीब दो साल छोटी हैं। वह मुंबई की हैं। फरवरी 2021 में दोनों ने सगाई की और उसी साल नंवबर में शादी। दोनों की लव मैर‍िज है, लेक‍िन प्रेम कहानी के बारे में दोनों ने सार्वजन‍िक रूप से कुछ नहींं कहा है।

वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।