Site icon Cricketiya

हम लगातार रो रहे थे, भारतीय अफसरों ने हमारी काफी मदद की; पहली पत्नी हुमा के इंतकाल के बारे में बताते हुए भावुक हो गये वसीम अकरम

Pakistan cricket Team Player, Pakistan

पाकिस्तानी क्रिकेट कमेंटेटर, कोच, पूर्व क्रिकेटर एवं पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वसीम अकरम। (फोटो-फेसबुक)

दुनिया के श्रेष्ठ गेंदबाजों में पाकिस्तान के वसीम अकरम का सबसे ऊपर रखा जाता है। वसीम अकरम अपने समय के बेहतरीन गेंदबाजी से दुनिया के सभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिये थे। वसीम बहुत मजबूत और धैर्यशाली बॉलर माने जाते हैं। उनके जीवन में कई घटनाएं ऐसी हुईं, जिससे उन्हें बहुत धक्का लगा।

वसीम अकरम का निकाह 1995 में हुआ से हुआ था। कई सालों बाद पत्नी हुमा को हार्ट और किडनी में दिक्कत आ गई। 2009 में उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उनके इलाज के लिए वसीम उनको लेकर सिंगापुर जा रहे थे, लेकिन फ्यूल लेने के लिए फ्लाइट जब चेन्नई में रुकी तो उनकी पत्नी हुमा बेहोश थी। वसीम के पास इंडियन वीजा नहीं था, लेकिन भारतीय इमीग्रेशन अधिकारियों को जब उनकी पत्नी की बीमारी की जानकारी मिली तो फौरन उनको अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। हालांकि तमाम कोशिशों के बाद भी उनकी जान बचाई नहीं जा सकी।

वसीम अकरम पत्नी की बीमारी से बहुत परेशान थे। जब उनकी फ्लाइट चेन्नई में उतरी तो वे लगातार रो रहे थे। लोगों ने उन्हें पहचान लिया था। एक चैनल से बात करते हुए वसीम बताते हैं कि भारतीय इमीग्रेशन अधिकारियों ने उनकी बहुत मदद की। वसीम कहते हैं कि भारतीय अधिकारियों का वह एहसान हम कभी नहीं भूल सकते हैं। हालांकि खुदा को कुछ और ही मंजूर था। हुमा को बचाया नहीं जा सका।

इस सदमे से निकलने में वसीम को काफी वक्त लगा। हुमा से उनकी बहुत मोहब्बत थी, लेकिन एक चीज से वे परेशान भी थे। हुमा उनकी कोकीन का नशा छुड़वाना चाहती थी, इसलिए वसीम को रिहैब सेंटर भी जाना पड़ता था, लेकिन वसीम उसे छोड़ना नहीं चाहते थे।

वसीम ने पाकिस्तान के लिए 104 टेस्ट मैच खेले, जिसके 181 पारियों में 9779 रन बनाए, 414 विकेट लिये। उनकी बॉलिंग का सबसे अच्छा रिकॉर्ड 119 रन देकर 7 विकेट लेने का है। इसी तरह 356 वनडे मैचों में उन्होंने 11812 रन बनाये और 502 विकेट लिये। वनडे में उनकी बॉलिंग का सबसे अच्छा रिकॉर्ड 15 रन देकर 5 विकेट लेने का है।

 

Exit mobile version