Shoaib Akhtar | Pakistan Player | Cricket |
Stories

इंडिया में जाकर हारता था तो दिल को बहुत सुकून मिलता था, जानिए शोएब अख्तर ने ऐसा क्यों कहा

पाकिस्तान के सबसे तेज गेंदबाज रहे पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर को भारत बहुत अच्छा लगता है। वे जब पाकिस्तान के लिए खेलते थे तो उनको भारत का टूर करने का इंतजार रहता था। यूट्यूब चैनल कर्ली टेल्स की हॉस्ट कामिया जानी से बातचीत में उन्होंने भारत से जुड़ी अपनी तमाम भावनाओं और जज्बातों को शेयर किया।

शोएब को जब किसी से मजा लेना होता था तो वे उसको पीटा करते थे। शोएब ने कहा कि वे कुछ बना नहीं पाते हैं, सिर्फ बेवकूफ ही बना पाते हैं। शोएब ने कहा कि हमेशा खुश रहते हैं और इसी में अच्छा महसूस करते हैं।

Also Read: बस के ऊपर बैठ चोरी से गया कराची, रात स्टेशन के तांगे पर बिताई, शोएब अख्तर ने सुनाए अपने दर्द के किस्से

उनका कहना है कि वे इसी तरह लोगों से प्यार करते हैं, स्नेह करते हैं। यह उनका अपना तरीका है। बोले भज्जी को मेरा मारने का मन था। दांबुला में भज्जी मिल जाता तो होटल में जाकर मारता। अब भी मिल जाए तो उसे मारूंगा। शोएब का कहना है कि वे वैसे भी सबको मारते रहते हैं।

Also Read: जब सहवाग बोले- तेरा कैरियर खत्म, तब शोएब अख्तर ने पकड़ लिए थे सचिन के पैर, जानिए क्यों कांप गये थे पाकिस्तानी खिलाड़ी

वे बताए कि अभी कुछ दिन पहले भज्जी मिला था तो उसने कहा कि मुझसे मिलिए, मारिए मत मुझे। भज्जी और युवी के साथ उनका शौक है। वे ऐसा करते रहते हैं। अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ भी ऐसा करते रहते हैं।

शोएब भारत से अपने रिश्ते के बारे में भी एक किस्सा सुनाया। कहा कि उनको भारत बहुत अच्छा लगता है। वह जब भारत जाते हैं तो घूमते हैं। वे बताए कि जब इंडिया में खेलते थे और हार जाते थे, तो उनके दिल को बड़ा सुकून मिलता था। उन्होंने कहा कि भारत के लोगों से बहुत प्यार मिलता था, अब भी मिलता है।

शोएब ने कहा कि उनकी किसी से लड़ाई नहीं होती, उनसे कौन लड़ेगा। लड़ेगा तो मार खाएगा, या तो फिल्ड में या फिल्ड के बाहर उनसे पिटेगा। वे बताए कि वे बहुत तेज चलते हैं और यह उनका पैशन है। वे बच्चों के साथ बस की तरह चलते हैं। यह उन्हें अच्छा लगता है।

वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।