Site icon Cricketiya

Pakistan surprised by Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल की सफलता पर पाकिस्तान में मचा तहलका, जानें शोएब अख्तर ने भारत का भविष्य क्यों कहा

Pakistan surprised by Yashasvi Jaiswal:

भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल। (फोटो- फेसबुक)

Pakistan surprised by Yashasvi Jaiswal: भारत के क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल की सफलता पर पाकिस्तान में हैरानी जताई जा रही है। पाकिस्तान के वरिष्ठ क्रिकेटरों का कहना है कि यह बहुत दूर तक जाएंगे। उनका कहना है कि यशस्वी जायसवाल की क्षमता अद्भुत है, वह भारतीय क्रिकेट का भविष्य है।

Pakistan surprised by Yashasvi Jaiswal: शोएब अख्तर ने कहा- दूध वाली डेरी में जाकर सोते थे यशस्वी

एक चैनल पर बोलते हुए पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा, “दूध वाली डेरी में जाकर सोता था ये, ग्राउंड्समैन ने कहा कि मैं तुम्हें टेंट में जगह देता हूं। प्रामिस करो कि तुम नॉट आउट लौटकर आओगे कल, वह 200 रन बना दिए। वह हाइस्ट रन मेकर था। सुबह पानी-पूरी बेचता था। वह रात का खाना खाने के लिए पानी-पूरी बेचता था।”

Also Read: Sehwag Double Century As Captain: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में सहवाग ने रच दिया था इतिहास, जाने क्यों है वह खास

शोएब ने कहा, “इस किस्म का लड़का, जो स्ट्रीट स्मार्ट होगा, लड़ना-झगड़ना जानता होगा, लेकिन उसका माइंडसेट इतना स्ट्रांग होगा। उसे क्रिकेट का इतना शौक है। फिर तो यह बड़ी बात है। यही जायसवाल ने राजस्थान रायल्स को उठाया है। मेरी बात याद रखिएगा। यह लड़का अपना प्लेस पायेगा। इसके अंदर ताकत भी है, जोश भी है, जज्बा भी है और जुनून तो है ही।”

भारतीय क्रिकेट में आए बदलाव पर पूर्व फास्ट बॉलर और कमेंटेटर वसीम अकरम ने कहा कि भारत के खिलाड़ियों में फरक आ गया है। बीसीसीआई ने बड़ा पैसा लगाया है। उन्होंने कहा, “आईपीएल इज द बिगेस्ट टूर्नामेंट इन द वर्ल्ड। 60-80 करोड़ तो उनका बजट प्लेयर लेने का है। इससे बहुत पैसा बनता है। बीसीसीआई उस पैसे को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगाती है।”

वे बोले, “मोस्ट ऑफ द आईपीएल फ्रेंचाइजी के अपने पर्सनल कोच्स हैं। प्रवीण आमरे जैसे रिटायर्ड कोच, जो अच्छे कोच हैं, उन्हें हायर किये हुए हैं। ऑफ सीजन में उनके साथ ट्रेनिंग करते हैं। उन्हें पता है कि आईपीएल में इतना पैसा मिलना है, फिर फर्स्ट क्लास में इतना पैसा आ गया है।

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी और बैट्समैन रहे इंजमाम उल हक ने कहा कि यशस्वी जायसवाल ने इतनी छोटी सी उम्र में इतना एक्स्ट्रा आर्डिनरी काम कर दिखाया है, एक्स्ट्रा आर्डिनरी से भी बड़ी बात है। वाकई यह बहुत अलग किस्म का लड़का है।

Exit mobile version