Stories

नेहाल वढ़ेरा: प‍िता ने नोट बुक पर ल‍िख-ल‍िख कर न‍िखरवाया क्र‍िकेट, बदजुबानी करने पर पड़ती थी दादा से डांट

2023 के आईपीएल में ज‍िन क्र‍िकेटर्स ने बेहतर प्रदर्शन क‍िया उनमें मुंबई इंड‍ियंस के नेहाल वढ़ेरा (Nehal Wadhera) का भी नाम आता है। उन्‍होंने आईपीएल का अपना पहला अर्द्धशतक भी लगाया और इसे दादाजी के नाम क‍िया।

नेहाल जब क्र‍िकेट खेलते थे तो उनके प‍िता कमल वढ़ेरा कागज-कलम लेकर बैठते थे। बेटे के खेल का एक-एक ब्‍योरा नोटबुक में ल‍िखते थे। फ‍िर, शाम में दोनों इस पर चर्चा करते थे। ऐसा उन्‍होंने एक-दो नहीं, बल्‍क‍ि 15 साल तक क‍िया। इससे उन्‍हें अपना खेल सुधारने में बड़ी मदद म‍िली।

बता दें क‍ि पाक‍िस्‍तानी क्र‍िकेटर सकलेन मुश्‍ताक को भी एक बुजुर्ग ने यही नसीहत दी थी। उनकी नसीहत पर मुश्‍ताक अपने खेल की हर गत‍िव‍िध‍ि नोट करते थे और यह नोटबुक खेल न‍िखारने का जबरदस्‍त जर‍िया बना। इस वजह से मुश्‍ताक उन बुजुर्ग को ताउम्र गुरू मानते रहे।

नेहाल के दादा मेघराज वढ़ेरा भी क्र‍िकेट के दीवाने हैं। वह पोते का एक भी मैच म‍िस नहीं करते। यही नहीं, अगर नेहाल मैदान पर कोई गलत शब्‍द इस्‍तेमाल करे तो दादा डांट भी प‍िलाने से नहीं छोड़ते। उनका मानना है क‍ि क्र‍िकेट ‘जेंटलमैंस गेम’ है और इसे इसी तरह खेलना चाह‍िए।

नेहाल ने पंजाब के ल‍िए U-16 और U-19, दोनों में ही खेला। 2017-18 में वह कूच ब‍िहार ट्रॉफी में खेले और छह अर्द्धशतकों के साथ 540 रन बनाए। इस प्रदर्शन के बावजूद उनका चयन U-19 व‍िश्‍व कप खेलने के ल‍िए नहीं हुआ। यह बात उनके द‍िल पर लगी। उन्‍होंने प‍िता से कहा- मुझे और बेहतर करना होगा। उन्‍होंने बेहतर क‍िया और उनका चयन इंड‍िया अंडर 19 में हुआ।

जब राजस्‍थान रॉयल्‍स ने ट्रायल के ल‍िए बुला कर नेहाल का चयन नहीं क‍िया तो एक बार फ‍िर उन्‍होंने अपना जबरदस्‍त प्रदर्शन द‍िखाया। इस इनकार के बाद 2022 में नेहाल ने अंडर 23 सेमीफाइनल में भट‍िंडा के ख‍िलाफ 42 चौकों और 37 छक्‍कों की मदद से 578 रन ठोंक द‍िए।

दरअसल, जब युवराज ने साल 2000 में नैरोबी में अपना इंटरनैशनल डेब्‍यू क‍िया था तो उसके एक महीना पहले ही नेहाल का जन्‍म हुआ था। नेहाल ने अपना खेल युवराज की स्टाइल में ही डेवलप क‍िया। जून‍ियर क्र‍िकेट में युवराज की तरह ही मारक बल्‍लेबाजी करने के चलते नेहाल को प्रशंसक ‘लुध‍ियाना का युवराज’ कहने लगे।

वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।