MS Dhoni Childhood Myths:(फोटो सोर्स: Twitter@msdhoni)
Stories

MS Dhoni Childhood Myths: चोरी करने के कारण धोनी को निकाला गया था स्कूल से…नकल करते हुए भी पकड़े गए थे माही! जानें दावों की सच्चाई

MS Dhoni Childhood Myths: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बचपन को लेकर कई बातें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। वे स्कूल के दौरान पढ़ाई में कैसे थे। वह क्या-क्या बदमाशियां किया करते थे।

हालांकि बचपन से ही धोनी काफी मेहनती और पढ़ाई में अच्छे थे। वे पढ़ाई के साथ खेल को भी ज्यादा अहमियत दिया करते थे। ऐसे में आज के इस लेख में हम धोनी से जुड़ी कुछ ऐसी बातों को जानने की कोशिश करेंगे जो सच नहीं है लेकिन लोग इसे लेकर काफी चर्चा करते रहते हैं।

Read:M S Dhoni: भारतीय खिलाड़ी Sachin Tendulkar के फैसले ने कैसे बदली M S Dhoni की किस्मत

धोनी ने लाइब्रेरी से चुराया था किताब

लोगों के बीच धोनी को लेकर यह बात भी आम है कि उन्होंने अपने स्कूल के दौरान लाइब्रेरी से किताब चुराई थी। यही नहीं उनके इस हरकत के कारण उन्हें स्कूल से निकाल भी दिया गया था। यह जानकारी बिल्कुल गलत है, धोनी को कभी भी स्कूल से निकाला नहीं गया था।

वे पढ़ने में काफी अच्छे थे और कभी भी वे स्कूल के अथॉरिटी को परेशान नहीं किया करते थे। धोनी के बचपन से जुड़ी कई बातें गलत है और सच्चाई से इनका कोई भी वास्ता नहीं है। उन्हें लेकर एक और बात आम है कि उन्हें एक बार टेस्ट में चीटिंग करते हुए भी पकड़ा गया था। हालांकि यह जानकारी भी गलत और वे किसी भी टेस्ट में नकल करते हुए पकड़े नहीं गए थे।

स्कूल के दिनों में कैसे थे धोनी

धोनी की स्कूल लाइफ काफी अच्छी थी और वे एक लोकप्रिय और अच्छे व्यवहार वाले छात्र थे जिनके कई दोस्त और प्रशंसक भी थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा डीएवी जवाहर विद्या मंदिर, रांची, झारखंड से पूरी की है।

Also Read:MS Dhoni and Suresh Raina: अगर मैं कप्तान होता तो यह धोनी भाई के लिए अपमानजनक होता, जानिये ऐसा क्यों बोले सुरेश रैना

उन्होंने 1997 में 10वीं और 1999 में 12वीं की पढ़ाई पूरी की है। उन्हें क्रिकेट के साथ बैडमिंटन और फुटबॉल भी काफी पसंद है। भारत के लिए खेलते हुए धोनी ने कई बेहतरीन पारियां भी खेली है जिसमें भारत को कई मैचों में जीत भी हासिल हुई है।

वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।