Site icon Cricketiya

मियांदाद ने लगा दिया छक्का तो भारत ने शारजाह में मैच खेलने से कर दिया था मना, पाकिस्तानी खेल पत्रकार ने बताई वजह

Mirza Iqbal Baig | Pakistani sports journalist | analyst and cricket commentator |

पाकिस्तानी खेल पत्रकार, विश्लेषक और क्रिकेट कमेंटेटर मिर्जा इकबाल बेग (दाएं)। (फोटो- फेसबुक)

पाकिस्तान और भारत के बीच मैच हो और उसमें जोश न हो, यह तो हो नहीं सकता है। जब भी भारत के खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ चौका-छक्का मारते हैं तो वह खिलाड़ी भारत का हीरो बन जाता है। और जब भी कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी भारत के खिलाफ चौका-छक्का मारता है तो वह पाकिस्तान में छा जाता है।

Also Read: जब शोएब मलिक ने शारजाह में पूछा कि कार्ड कहां मिलेगा, मिर्जा इकबाल बेग ने ऐसे कराई उनकी बात

पाकिस्तान के नादिर अली पॉडकॉस्ट में बात करते हुए मिर्जा इकबाल बेग ने एक मजेदार किस्सा बयां किया। उन्होंने बताया कि शारजाह में अप्रैल 1986 में जावेद मियांदाद ने भारत के खिलाफ एक छक्का लगाया था। जो बहुत चर्चा का विषय बन गया था। वह छक्का तब लगा था, जब मैच फंसा हुआ था।

बेग ने कहा कि 2007 में पाकिस्तानी टीम भारत में खेलने आई थी और वे कमेंटरी करने आए थे। बेग ट्रेन से कोलकाता जा रहे थे और वहां से कार से जमशेदपुर जाना था। जिस ट्रेन में वे थे, संयोग से उसी ट्रेन में चेतन शर्मा भी ट्रैवल कर रहे थे। दोनों लोगों का बर्थ ऊपर-नीचे था। बेग ने चेतन को देखा तो उनका हालचाल पूछा। इस दौरान बेग ने चेतन से कहा कि मियांदाद की वजह से आपको पाकिस्तान में बड़ी शोहरत मिली।

इस पर चेतन ने पूछा कि कौन सी शोहरत मिली। बेग ने बताया कि उस मैच के बाद भारत ने शारजाह में मैच खेलने से मना कर दिया था। वजह यह थी कि शारजाह का वह स्टेडियम आबादी के बीच है और वहा पर पाकिस्तानी लोग खास तौर पर पख्तुन लोग बहुत ज्यादा हैं।

जब भी भारत के साथ मैच होता है तो वहां पर पूरा स्टेडियम तो खचाखच भरा ही रहता है, आसपास के घरों में भी चारों तरफ लोग छतों और खिड़कियों पर बैठ जाते हैं। इससे माहौल पूरा पाकिस्तान जैसा हो जाता है। एशिया कप के लिए भी भारत ने ऐलान कर दिया था कि वह शारजाह में नहीं खेलेंगे, दुबई में खेल लेंगे, यूएई में खेल लेंगे, लेकिन शारजाह मे नहीं जाएंगे। बेग के मुताबिक यह उस छक्के की कसक और तड़प थी, जिसकी वजह से भारत ने ऐसा फैसला लिया।

Exit mobile version