Site icon Cricketiya

अगर तुम मेरी बहन नहीं होती तो शादी कर लेता…जान‍िए युवराज स‍िंंह क‍िससे कहते थे यह बात  

Team India | Yuvraj Singh | Match Pass |

टीम इंडिया के खिलाड़ी युवराज सिंह। (फोटो- फेसबुक)

क्र‍िकेटर युवराज स‍िंह की एक बहन (कज‍िन) है। शहनाज। युवराज उनसे अक्‍सर कहा करते थे क‍ि अगर तुम मेरी बहन न होती तो मैं तुमसे शादी कर लेता। युवराज ने एक टीवी शो ‘जीना इसी का नाम है’ में भी यह बात बताई। उसमें शहनाज भी थीं। उन्‍होंने बताया क‍ि एक बार उनके प‍िता ने युवराज से पूछा क‍ि तुम्‍हारी कोई गर्लफ्रेंड है क्‍या तो जवाब द‍िया- गर्लफ्रेंड तो थी, पर आपकी वजह से बहन हो गई।

युवराज और शहनाज भाई-बहन तो हैं, पर उनके बीच दोस्‍ती का भी र‍िश्‍ता है। युवी ने शहनाज का इस्‍तेमाल गर्लफ्रेंड बनाने के ल‍िए भी क‍िया था। गर्लफ्रेंड के मामले में  युवराज से जुड़ा एक क‍िस्‍सा उनके मौसेरे भाई अंकुर ने शेयर क‍िया। उन्‍होंने बताया क‍ि हम दोनों को तगड़ी लड़की अच्‍छी लगती है।

एक बार दोनों को एक ही लड़की पसंद आ गई। दोनों ने शहनाज के जर‍िए उस लड़की को कार्ड भ‍िजवा द‍िया। शहनाज ने दोनों का कार्ड लड़की को दे द‍िया। दो द‍िन बाद पता चला क‍ि वह लड़की क‍िसी तीसरे की हो गई। इस बीच युवराज बाहर थे। जब वह लौटे तो लड़की के ल‍िए टीशर्ट लेकर आए थे। आने पर पता चला क‍ि वह तो क‍िसी और की हो गई।  तब युवराज ने वह टीशर्ट बहन शहनाज को दे दी थी। बता दें क‍ि युवराज ने हेजल कीच से शादी की है।

युवराज ने बचपन में एक पंजाबी फ‍िल्‍म में भी काम क‍िया है। तब वह 8-9 साल के थे। इस फ‍िल्‍म में भी उनका क‍िरदार ख‍िलाड़ी से ही जुड़ा था। उनके प‍िता योगराज स‍िंंह पंजाबी फ‍िल्‍मों में काम करते रहे हैं। योगराज स‍िंह ने युवराज को काफी मेहनत और सख्‍ती से क्र‍िकेटर बनाया है। बुरा खेलने पर उन्‍हें बड़ी डांट लगती थी। योगराज बेटे युवराज से कहते थे क‍ि तुम मेरे ल‍िए अच्‍छा खेलो, ताक‍ि मैं दुन‍िया से सुकून से जा सकूं।

युवराज अंडर 19 वर्ल्‍ड कप (श्रीलंका) में मैन ऑफ द सीरीज बने थे। यह उनकी मां शबनम स‍िंह के ल‍िए पहला ‘गोल्‍डन मोमेंट’ था। वह जब युवराज का मैच टीवी पर देखती थीं तो क‍िसी को आस-पास नहीं रहने देती थीं। यहां तक क‍ि फोन आने पर भी कहा करती थीं क‍ि मैं मैच खेल रही हूं, अभी ड‍िस्‍टर्ब मत करो।

बता दें क‍ि शबनम योगराज स‍िंंह की पहली पत्‍नी हैं। उनके युवराज और जोरावर दो बच्‍चे हैं। बाद में योगराज स‍िंंह ने सतवीर कौर से शादी की। उनके एक बेटा (व‍िक्‍टर) और एक बेटी (अमरजीत कौर) हुईं।

Exit mobile version