Dhoni Strange And Cool Personality | Mahendra Singh Dhoni ।
Stories

Mahi Favourite Sports: कोच ने दी सलाह तो बदल गई जिंदगी, बचपन में माही इस खेल के थे दीवाने

Mahi Favourite Sports: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, जिन्हें माही भी कहा जाता है, शुरू से क्रिकेटर नहीं थे, लेकिन एक संयोग ने उनको क्रिकेटर बना दिया। बचपन में वह फुटबॉल खेला करते थे और गोल पोस्ट पर गोल कीपिंग करते थे। अपनी टीम के लिए वह सबसे डिमांडेड प्लेयर थे। तेजी से आते बॉल को पकड़ने की उनकी क्षमता ने उन्हें शानदार गोलकीपर की ख्याति दिला दी।

Mahi Favourite Sports: कोच ने कहा- गोलपोस्ट नहीं विकेट के पीछे रहो

उनकी यह कला देखकर एक दिन उनके कोच ठाकुर दिग्विजय सिंह ने एक सलाह दी। यह एक ऐसी सलाह थी, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। कोच ने कहा, “माही तुम अच्छी गोल कीपिंग करते हो, तुम्हें गोल पोस्ट पर नहीं, विकेट के पीछे होना चाहिए। तुम क्रिकेट खेलो।”
महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी में यह सलाह टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। वह अगले दिन से लोकल क्लब कमांडो क्रिकेट क्लब से जुड़ गये। उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया। कोच की सलाह पर वह मैदान में विकेट के पीछे ही खड़े होने लगे। विकेटकीपर की भूमिका में भी महेंद्र सिंह धोनी सफल रहे।
धोनी विकेट कीपिंग के साथ ही अच्छी बैटिंग करने की वजह से लोकल क्रिकेट टीम में भी अपनी जगह पक्की कर ली। इससे उनकी चर्चाएं शुरू हो गईं। अपने शहर रांची से बाहर भी लोग उनको जानने लगे। अपनी मेहनत और लगन के चलते उनका चयन बिहार राज्य रणजी टीम में हो गया। उस समय झारखंड बिहार का हिस्सा था।
धोनी ने 23 दिसंबर 2004 को चट्टोग्राम (चटगांव) में बांग्लादेश के खिलाफ एक दिवसीय (वनडे) प्रारूप में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। 2007 में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी संभाली। उनके नेतृत्व में भारत ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। 2007 में पहला आईसीसी टी20 विश्व कप, 2011 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती।
मैदान पर अपने शांत और सौम्य व्यवहार के लिए जाने जाने वाले धोनी को “कैप्टन कूल” उपनाम मिला। उनकी रणनीतिक कौशल, उत्कृष्ट निर्णय लेने की योग्यता और दबाव की स्थिति को संभालने की क्षमता के लिए उनकी प्रशंसा की गई।
महेंद्र सिंह धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने अगस्त 2020 में वनडे और टी20ई दोनों से दूर होकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। हालांकि उन्होंने आईपीएल में खेलना जारी रखा।
एमएस धोनी को भारत और दुनिया भर में कई महत्वाकांक्षी क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा माना जाता है। भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान, उनके नेतृत्व और उनके क्रिकेट कौशल ने खेल पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा है।
भारतीय क्रिकेट पर महेंद्र सिंह धोनी के प्रभाव और उनकी अविश्वसनीय उपलब्धियों ने उन्हें खेल के इतिहास में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति बना दिया है। वह विश्वस्तर पर क्रिकेट प्रशंसकों के बीच एक प्रिय व्यक्तित्व बने हुए हैं।
वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।