Site icon Cricketiya

Mahi Cool Nature and Harbhajan: भज्जी ने बताया धौनी डिनर पार्टी में रोने लगे थे, यह थी वजह

Cool Nature Of Mahendra Singh Dhoni: | Mahendra Singh Dhoni । Akash Chopra

Cool Nature Of Mahendra Singh Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी। (फाइल फोटो)

Mahi Cool Nature and Harbhajan: धौनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने कई अहम उपलब्धियां हासिल कीं। 2007 में उन्हें भारतीय वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया और बाद में उन्होंने टेस्ट टीम का नेतृत्व भी संभाला। उनकी सबसे उल्लेखनीय उपलब्धियों में से एक 2007 में आयोजित पहले ICC T20 विश्व कप में भारत को जीत दिलाना था। उनकी साहसिक और शांत कप्तानी शैली ने उन्हें “कैप्टन कूल” उपनाम दिया। हरभजन स‍िंह ने एक इंटरव्यू एक क‍िस्‍सा सुनाया था। उन्होंने कहा कि एक अवसर पर धौनी रो पड़े थे।

Mahi Cool Nature and Harbhajan: 2011 का विश्व कप यादगार पल था

एक कप्तान के रूप में धौनी का सबसे प्रतिष्ठित क्षण 2011 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में आया। उन्होंने भारतीय टीम को टूर्नामेंट में ऐतिहासिक जीत दिलाई और विश्व कप खिताब के लिए 28 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में जीत दिलाने के लिए लगाया गया उनका छक्का भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों में से एक बन गया।

Also Read: IPL 2023 Final CSK Won: धौनी सेना का कमाल, सर जडेजा के विजयी चौके ने अंबाती रायुडू को दी संन्यास की शानदार विदायी

बात 2018 की है। धौनी की टीम चेन्‍नई सुपर क‍िंग्‍स दो साल के बैन के बाद आईपीएल में वापस हुई थी। टीम के ख‍िलाड़‍ियों के ल‍िए ड‍िनर आयोज‍ित क‍िया गया था। उस रात धौनी इतने भावुक हो गए थे क‍ि वह रो पड़े थे। यह बात शायद अब तक सार्वजन‍िक नहीं हुई थी। लेक‍िन, हरभजन ने आईपीएल 2023 के दौरान पूर्व दक्ष‍िण अफ्रीकी क्र‍िकेटर इमरान ताह‍िर के साथ बातचीत में यह राज खोल द‍िया।

यह बताते हुए हरभजन ने ताह‍िर से पूछा भी- इस बारे में क‍िसी को पता नहीं था, है ना? तब ताह‍िर ने भी बताया- हां, उस वक्‍त मैं भी मौजूद था। उस पल धौनी बहुत भावुक हो गए थे और उनकी भावुकता देख कर ही मैं समझ पाया क‍ि टीम उनके द‍िल के क‍ितने करीब है।

2018 में आईपीएल का ख‍िताब जीतने वाली टीम चेन्‍नई सुपर क‍िंग्‍स ही थी। ताह‍िर भी उस टीम का ह‍िस्‍सा थे। उन्‍होंने कहा- उस जीत का मुझे काफी गर्व है, क्‍योंक‍ि हम दो साल बाद मुकाबले में उतरे थे और कई लोग ‘बुड्ढे’ कह कर हम पर फब्‍त‍ियां कसते थे। ऐसे में वह जीत वाकई गर्व का अहसास कराने वाली थी।

2023 में आईपीएल का सोलहवां साल है। बीते 16 में से पांच बार ट्रॉफी चेन्‍नई सुपर क‍िंंग्‍स ने अपने नाम की है। धौनी इस टीम से हमेशा से जुड़े रहे हैं। धौनी पहले आईपीएल (2008) से ही सीएसके के साथ रहे। वह लगातार आठ सीजन तक टीम के चेहरे बने रहे। 2021 में उन्‍होंने सीएसके को चौथी बार आईपीएल का ख‍िताब ज‍ितवाया।

इससे पहले उन्‍होंने 2010 और 2011 में ट्रॉफी द‍िलवाई थी और चार बार टीम को फर्स्‍ट रनर अप बनाया था। नौवें सीजन में धौनी पुणे सुपर जायंट टीम में चले गए थे। लेक‍िन, 2018 में फ‍िर सीएसके ने उन्‍हें ले ल‍िया।

महेंद्र स‍िंह धौनी 7 जुलाई, 1981 को रांची (तब ब‍िहार, अब झारखंड) में जन्‍मे थे। उनके प‍िता पंप ऑपरेटर थे। धौनी ने 2005 से 2014 तक टेस्‍ट और 2004 से 2019 तक वनडे क्रि‍केट खेला।

Exit mobile version