Cool Nature Of Mahendra Singh Dhoni: | Mahendra Singh Dhoni । Akash Chopra
Stories

Mahendra Singh Dhoni and Independence day: धोनी के घर लहराया विशाल भारतीय राष्ट्र ध्वज, प्रशंसक करने लगे यह काम

Mahendra Singh Dhoni and Independence day: पूर्व महान क्रिकेटर MS Dhoni एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर धोनी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल कैप्टन कूल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची में अपने फॉर्म हाउस में 40 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया था। ये तिरंगा आज भी उनके फॉर्म हाउस की शान बढ़ा रहा है और शान से लहरा रहा है।

Mahendra Singh Dhoni and Independence day: फॉर्म हाउस पर लगा 40 फीट ऊंचा तिरंगा बना आकर्षण का केंद्र

धोनी के फॉर्म हाउस पर लगे कई किलोमीटर दूर से दिखने वाले इस झंडे की खासियत ये है कि इसका आकार काफी ज्यादा प्रभावशाली है। धोनी के घर पर लगे इस तिरंगे की आन बान और शान देखते ही बनती है। वहीं ये तिरंगा लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। माही का फार्म हाउस रिंग रोड पर पड़ता है तो दूर से ही ये तिरंगा नजर आता है, जहां लोग रुक कर तिरंगे के साथ अपनी फोटो क्लिक करा रहे हैं।

Also Read: MS Dhoni Childhood Myths: चोरी करने के कारण धोनी को निकाला गया था स्कूल से…नकल करते हुए भी पगड़े गए थे माही! जानें पूरी सच्चाई

Mahendra Singh Dhoni के अंदर देश के लिए कुछ भी कर गुजरने का जज्बा कूट-कूट कर भरा हुआ है। भारत के लिए क्रिकेट खेलना हो या फिर देश के लिए आर्मी में ट्रेनिंग करने की बात हो दोनों ही जगह माही ने देश को प्राथमिकता देते हुए जी जान से मेहनत की है। बता दें धोनी को आर्मी की तरफ से  लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।

झारखंड राज्य से आने वाले धोनी ने भारतीय टीम को तीन आईसीसी ट्रॉफियां दिलवाई हैं। क्रिकेट में दिए हुए अपने अहम योगदान की वजह से माही को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा उन्हें पद्म भूषण से भी अलंकृत किया गया है।

गौरतलब है 15 अगस्त Mahendra Singh Dhoni के जीवन में खास मायने रखता है क्योंकि इसी दिन धोनी ने क्रिकेट से संन्यास लिया था। एम एस धोनी ने इस दिन सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।1929 बजे से मुझे रिटायर समझो।

वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।