Kerala Player Sanju Samson Life Story | Sanju Samson | IPL 2023 | keral |
Stories

Kerala Player Sanju Samson Life Story: फुटबॉलर पिता की इच्छा पूरी करने के लिए क्रिकेटर बने संजू सैमसन, जानिये टीम इंडिया में पहुंचने की कहानी

Kerala Player Sanju Samson Life Story: केरल के क्रिकेटर संजू सैमसन के पिता पुलिस विभाग में कांस्टेबल के पद पर नौकरी कर रहे थे। पुलिस की नौकरी में काफी तनाव और दिक्कतों को देखते हुए उन्होंने संजू सैमसन से अपना कैरियर क्रिकेट में बनाने को कहा। उनको क्रिकेट में आगे बढ़ाने के लिए पिता ने अपनी कांस्टेबल की नौकरी भी छोड़ दी। पिता की सलाह पर संजू ने अपना फोकस क्रिकेट पर करना शुरू कर दिया।

हालांकि पहले वे क्रिकेट में आने के इच्छुक नहीं थे। बचपन में उनकी दिलचस्पी पुलिस अधिकारी बनने की थी। वह चाहते थे कि आईपीएस ऑफिसर बनकर देश की सेवा करें। पिता एक अच्छे फुटबॉलर भी थे और संतोष ट्राफी टूर्नामेंट में दिल्ली की ओर से खेला करते थे।

Kerala Player Sanju Samson Life Story: शुरू में एकेडमी से कोचिंग ली

शुरू में उन्होंने दिल्ली की एक एकेडमी में प्रवेश लेकर कोच यशपाल से ट्रेनिंग ली। बाद में वह तिरुवनंतपुरम गये और वहां एक क्रिकेट क्लब ज्वाइन कर लिया। सैमसन शुरू से मेहनती और फोकस वाले खिलाड़ी रहे हैं। जिस काम को करते थे, उसमें पूरा मन लगाते हैं। क्रिकेट में भी उन्होंने ऐसा ही किया और लगातार आगे ही बढ़ते रहे।

Also Read: Sanath Jayasuriya’s Three Wives : 1 नहीं 3 महिलाओं से कीं शादियां, संभल नहीं पाईं 1 भी, जानिये सनथ जयसूर्या की निजी जिंदगी के किस्से

प्रथम श्रेणी के क्रिकेट में सैमसन की एंट्री 2011 में विदर्भ के खिलाफ नागपुर से हुई। इसके बाद वह लिस्ट ए मुकाबले में बेंगलुरू में आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेले। टीम इंडिया में उनको पहला अवसर 2021 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में एक दिवसीय मैच से मिला। इसके पहले इसी साल उनको टी20आई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने का अवसर मिला था।

आईपीएल में वे 2013 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पहली बार मैदान में उतरे। आईपीएल में 41 गेंदों पर 63 रन बनाकर उन्होंने सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी बने।

सैमसन को उनके शानदार स्ट्रोकप्ले और गेंद को सफाई से हिट करने की क्षमता के लिए अक्सर सराहा जाता है। उन्हें एक कुशल विकेटकीपर भी माना जाता है, हालाँकि उन्हें अपनी अनियमितता और अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में असमर्थता के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है। वैसे सैमसन प्रैक्टिस के दौरान काफी मेहनत करते हैं, और इसके लिए टीम में उनको कई बार सीनियर खिलाड़ियों से समर्थन भी मिलता रहा है।

वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।