Rinku Singh | Cricketer | IPL 2023
Stories

Jio UP 2023 Cricketer Rinku Singh: फिर आई रिंकू सिंह की सुनामी, 4,4,4,4 और 6,6,6,6 जड़कर विरोधी टीम के छक्के छुड़ाए

Jio UP 2023 Cricketer Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं। आईपीएल 2023 में यादगार पारियां खेलने वाले रिंकू सिंह Jio Up 2023 में चौके-छक्के जड़कर अपने धमाकेदार प्रदर्शन से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। रिंकू सिंह भारतीय टीम के लिए भी खेल चुके हैं और अब ये बल्लेबाज जियो यूपी टी 20 लीग में  ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर रहा है।  रिंकू 20वें ओवर में लगातार 5 गेंद पर 5 छक्के भी जड़ चुके हैं।

Jio UP 2023 Cricketer Rinku Singh: रिंकू सिंह ने की चौके-छक्कों की बरसात

रिंकू इस समय लीग में मेरठ मारवरिक्स की ओर से खेल रहे हैं। रिंकू की बदौलत टीम ने ये मुकाबला नोएडा सुपर किंग्स से 42 रनों से जीत लिया। मैन ऑफ दे मैच भी रिंकू सिंह ही बने क्योंकि रिंकू सिंह ने आतिशी पारी खेली और ये पारी तब आई जब मेरठ मारवरिक्स को सबसे ज्यादा जरुरत थी।

Also Read: Mohammad Kaif and Rinku Singh: मोहम्मद कैफ ने बताया वह राज, क्रिकेटर नहीं होते तो क्या होते, जानिये क्यों लिया रिंकू सिंह का नाम

पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ मारवरिक्स ने छह विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए थे। मैच में रिंकू सिंह ने आईपीएल वाला रौद्र रुप दिखाया और Jio Up 2023 लीग में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 32 गेंदों पर 53 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने विस्फोटक 4 चौके और 4 छक्के जड़े। यानी रिंकू ने 40 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए।

रिंकू ने नोएडा सुपर किंग्स के खिलाफ 166 के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे। मेरठ मावरिक्स की ओर से कप्तान माधव कौशिक ने भी 36 गेंद पर 50 रन की अहम पारी खेली जिसमें उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़े। अंतिम ओवरों में यश गर्ग ने 13 गेंद पर नाबाद 25 रन बनाकर स्कोर को 170 के पार पहुंचाया। उन्होंने 5 चौके जड़े। नोएडा सुपर किंग्स की तरफ से सत्यम चौहान ने 4 ओवर में 27 रन दिए और 2 विकेट झटके।

कप्तान की पारी नहीं आई काम
176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नोएडा सुपर किंग्स को कप्तान समर्थ सिंह और मनीष सोलंका ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 3.2 ओवरों में 30 रन की साझेदारी बनाई लेकिन इसके बाद टीम संभल नहीं पाई और बुरी तरह लड़खड़ा गई। मनीष ने 14 गेंद पर 21 तो समर्थ ने 35 गेंदों पर 45 रन बनाए। दोनों की पारी के बाद टीम का स्कोर 96 रन पर 5 विकेट हो गया। तरुण ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों पर 22 रन बनाए और स्कोर को 130 रनों के पार पहुंचा दिया। जिसके बाद नोएडा सुपर किंग्स की पूरी टीम 17.5 ओवरों में 134 रन पर सिमट गई।

वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।