Rinku Singh | Cricketer | IPL 2023
Stories

आईपीएल 2023: जब नए लड़के र‍िंंकू स‍िंंह ने कर ली क्र‍िस गेल, रवींद्र जडेजा जैसे द‍िग्‍गजों की बराबरी 

आईपीएल में आए एक नए लड़के र‍िंकू सिंह ने 2023 में वह कारनामा कर दिखाया जो क्रिस गेल, राहुल तेवतिया, रविंद्र जडेजा जैसे दिग्गजों ने ही किया है। 1 ओवर में पांच छक्‍के मारने का कारनामा। र‍िंंकू स‍िंंह के कारनामे की खास बात यह रही क‍ि उन्‍होंने लगातार पांच छक्‍के जड़े और अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को ज‍ितवा भी द‍िया। ऐसा आईपीएल के इत‍िहास में पहली बार हुआ।

इससे पहले आईपीएल में आखिरी ओवर में 5 छक्के केवल चार बार ही लगे थे

बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने 9 अप्रैल 2023 को कोलकाता में अपनी टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दिलाई। इससे पहले आईपीएल में आखिरी ओवर में 5 छक्के केवल चार बार ही लगे थे।
क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए 2012 में एक ओवर में 5 छक्का लगाया था। उन्होंने बेंगलुरु में पुणे वारियर्स के खिलाफ मैच में राहुल शर्मा की गेंदों पर यह बल्लेबाजी की थी।
Also Read: गेल के आगे सब फेल: क्र‍िस को अन‍िल कुंबले ने बताया आईपीएल के इत‍िहास का सबसे बड़ा ख‍िलाड़ी 
2012 के बाद फ‍िर 2020 में ही ऐसा हो सका। 2020 में राजस्थान रॉयल्स के राहुल तेवतिया ने शारजाह में पंजाब किंग के खिलाफ मैच में एक ओवर में पांच छक्‍के जड़े थे। उन्‍होंने शेल्‍ड्रॉन कॉट्रेल की गेंदों को पीटा था।
2021 में रविंद्र जडेजा ने मुंबई में एक ओवर में 5 छक्के लगाए थे। जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे थे और उनके सामने आरसीबी के हर्षल पटेल ने बोल‍िंंग की थी।
2022 में भी एक ओवर में पांच छक्‍के लगे थे, लेक‍िन एक ख‍िलाड़ी ने नहीं लगाए थे। मार्कस स्‍टेाइंस और जैसन होल्‍डर ने म‍िल कर श‍िवम मावी की गेंदों पर पांच छक्‍के मारे थे।
2023 में रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के यश दयाल की गेंदों को ऐसा पीटा क‍ि मैच के बाद दयाल रोने लग गए थे। उनका हौंसला बढ़ाने के लिए उनके पिता ने उन्हें फोन किया और कहा घबराना मत, हौसला रख।
रिंकू ने यह कारनामा ऐसे समय किया जब केकेआर को जीत के लिए 5 गेंद पर 28 रन चाहिए थे। आखिरी ओवर में 28 रन पूरे कर जीतने का र‍िकॉर्ड भी आईपीएल के इसी मुकाबले में बना। इससे पहले 2016 में आखिरी ओवर में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 23 रन बनाए थे।
केकेआर की यह जीत हमेशा के ल‍िए यादगार बन गई। मैच के 17 ओवर में गुजरात लायंस के राशिद खान ने लगातार तीन विकेट भी ल‍िए। इसके बावजूद रिंकू के बल्‍ले ने जीत केकेआर के नाम लिखा दी।
वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।