Site icon Cricketiya

सूर्य कुमार यादव: कॉलेज में कट्टे पर बैठे थे, पीछे मुड़ कर देखा तो लड़की द‍िखी, उसके पीछे पड़ गए और पत्‍नी बना कर ही माना

Surya Kumar Yadav | IPL 2023 | Devisha Shetty

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी सूर्य कुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी। (फोटो- इंस्टाग्राम)

सूर्य कुमार की शादी 7 जुलाई, 2016 में हुई। करीब 6 साल तक डेट करने के बाद। पत्नी देव‍िशा शेट्टी से उनकी पहली मुलाकात का क‍िस्‍सा भी द‍िलचस्‍प है। एक इंटरव्‍यू में सूर्य कुमार ने इसे कुछ इस तरह बयां क‍िया था- कॉलेज में कट्टे पर बैठा हुआ था। क‍िसी और लड़की के साथ। क‍िसी दोस्‍त का इंतजाार कर रहा था। वो पीछे से चली आ रही थी।

दोस्त से कहा- तेरे वश का कुछ नहीं है

मेरे दोस्‍त ने आवाज दी तो मैंने पीछे मुड़ कर देखा। उसने मुझे हाय क‍िया। साथ में एक लड़की को भी हाय क‍िया। मैंने उससे पूछा- तेरी दोस्‍त है क्‍या? हाय-हलो तो करवा ही सकता है। बाकी बाद में देखी जाएगी। उसने कहा- ठीक है। वह लड़की के पास गया। उनका सेशन पांच म‍िनट में खत्‍म हो गया और लड़की चली गई। वह लौट कर मेरे पास आया तो मैंने उससे कहा- तेरे वश का कुछ नहीं है।

ब्‍लैकबेरी मैंसेजर से र‍िक्‍वेस्‍ट भेजी, उधर से ड‍िक्‍लाइन होते गया

उन द‍िनों बीबीएम (ब्‍लैकबेरी मैंसेजर) का जमाना था। मैंने अपने दोस्‍त से कहा- उसका ब्‍लैकबेरी प‍िन ही द‍िलवा दे। उसने कहा- कोश‍िश करते हैं। अगले द‍िन उसने ब्‍लैकबेरी प‍िन दे द‍िया। मैंने र‍िक्‍वेस्‍ट भेजी। उधर से ड‍िक्‍लाइन होते गया। फ‍िर मैंने फेसबुक पर र‍िक्‍वेस्‍ट भेजी। वहां एक्‍सेप्‍ट हो गया। मैंने कहा- चलो होप है।

रौब जमाने की कोशिश की, लेकिन जवाब ठंडा मिला

बात शुरू हुई। पूछा क्‍या करते हो। तो मैंने कहा- मुंबई इंड‍ियंस के ल‍िए खेलता हूं। मुझे लगा- इससे रौब जमेगा। पर उधर से ठंडा जवाब आ रहा था। फिर धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई, लेक‍िन मुझे लगा क‍ि म‍िल कर ही बात करना ठीक रहेगा। हमारे बीच झगड़े भी खूब हुए, लेक‍िन बातचीत भी होती रही।

अमीर दक्ष‍िण भारतीय पर‍िवार की बेटी देव‍िशा

देव‍िशा मुंबई के एक अमीर दक्ष‍िण भारतीय पर‍िवार की बेटी हैं। वह डांस कोच हैं। उनकी शादी दक्ष‍िण भारतीय र‍िवाजों से ही हुई थी। सूर्यकुमार के कॅर‍िअर को आगे बढ़ाने और उनका हौसला बढ़ाने में उनका अहम रोल रहा है।
Also Read: सच‍िन ने एक बार बगल में ब‍िठाया तो हमेशा उनके पास ही बैठने लगे थे सूर्य कुमार यादव, जान‍िए क‍िस्‍सा

शादी के बाद देव‍िशा ने पत‍ि के साथ म‍िल कर सूर्य कुमार यादव के कॅर‍िअर को नई द‍िशा देने के बारे में काफी व‍िचार-व‍िमर्श क‍िया और जरूरी कदम भी उठाए। देव‍िशा ने कहा- जब तुम्‍हारा सब कुछ ठीक है तो कॅर‍िअर आगे क्‍यों नहीं बढ़ रहा। फ‍िर दोनों ने ड‍िस्‍कस क‍िया क‍ि तीन-चार साल पहले क्‍या क‍िया, कहां मेहनत करनी है, क्‍या करना है…। फ‍िर पत्‍नी ने प्‍लान क‍िया। न्‍यूट्रीश‍ियन से बात की, कोच से बात की। कहा हर क्षेत्र में कुछ ना कुछ इनवेस्‍ट करके देखते हैं।

जब टीम इंड‍िया में मौका म‍िला और पहला मैच खेल कर सूर्य कुमार यादव घर आए तो वीड‍ियो पर अपना खेल देखने लगे। तब पत्‍नी ने कहा क‍ि तुम्‍हारा सफर आज से शुरू हुआ है। इसे एंजॉय कर लो। पर कल से तुम्‍हें और ज्‍यादा लोग देखेंगे। इसल‍िए संभल के।

Exit mobile version