Site icon Cricketiya

आईपीएल 2023: गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा ने 2017 में सीखा Whatsapp चलाना, पत्‍नी ने ग‍िफ्ट क‍िया था आईफोन 7

Ashish Nehra | Virender Sehwag | IPL 2023

भारत के पूर्व क्रिकेटर आशीष नेहरा। (फोटो- फेसबुक)

आईपीएल टीम गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा बड़े मजेदार आदमी हैं। उनकी टीम के कई खिलाड़ी भी यह बात मानते हैं। गुजरात टाइटंस के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शिवम मावी ने हाल ही में कहा कि नेहरा बहुत अच्छे आदमी हैं। वह हमेशा हम खिलाड़ियों को पूरी छूट देते हैं और कहते हैं कि यह तुम्हारे ऊपर है कि तुम्हें मैदान में आना है और अपने समय का सही उपयोग करना है, लेकिन अगर तुम आराम करना चाहते हो तो वह भी बता द‍िया करो। वह बिल्कुल दोस्ताना रवैया रखते हैं। जबक‍ि, खुद नेहरा ने अपने जमाने में थका देने वाली प्रैक्‍ट‍िस की है। जॉन राइट जब टीम इंड‍िया के कोच बने थे, उस दौर को याद करते हुए नेहरा ने बताया था क‍ि ऐसी प्रैक्‍ट‍िस करनी पड़ती थी क‍ि शांत‍ि से वॉशरूम तक जाना संभव नहीं होता था।

शुरू से ही मस्तमौला आदमी रहे हैं आशीष नेहरा

नेहरा 2022 में गुजरात टाइटंस के कोच बने थे। 2022 में इस टीम ने पहली बार आईपीएल खेला और ख‍िताब पर कब्‍जा कर ल‍िया। आशीष नेहरा शुरू से ही मस्तमौला आदमी रहे हैं। उनकी बातचीत करने और जीने का अंदाज भी कुछ ऐसा ही है।

कोटला ग्राउंड आशीष नेहरा और सहवाग साथ-साथ जाते थे

शुरुआती दिनों में वीरेंद्र सहवाग के साथ वह फ‍िरोज शाह कोटला ग्राउंड पर सुबह-सुबह जाया करते थे। सहवाग नजफगढ़ में रहते थे और नेहरा दिल्ली कैंट में। सहवाग अपने स्कूटर से नेहरा के घर आते और वहां से दोनों साथ फिरोज शाह कोटला मैदान जाते थे। कई बार ऐसा होता था कि सहवाग पहुंच जाते और नेहरा सोए ही रहते थे। उनके पिता नेहरा को जगाने की जिम्मेदारी सहवाग को ही दे देते थे। इस बीच नेहरा की मां द्वारा रखा हुआ दूध भी सहवाग गटक जाया करते थे।
Also Read: IPL 2023: विराट ने डिनर पर राहुल से कहा- आगे की ओर देखो, उस मुलाकात ने बदल दी LSG के कप्तान की सोच
ग्राउंड जाते समय स्कूटर सहवाग चलाते। उनका किट बैग काफी बड़ा हुआ करता था। उस पर सर रखकर नेहरा सो जाया करते थे। वापसी में स्कूटर नेहरा चलाते और सहवाग सोया करते थे। नेहरा टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया से भी दूर ही रहते हैं। उन्होंने व्हाट्सएप चलाना 2017 में सीखा था। तब वह नोक‍िया ई 51 चलाते थे। बाद में पत्‍नी ने iphone7 गिफ्ट किया था। फोन पर वह ज्यादा कुछ नहीं करते थे। उन्हें सिर्फ फोन रिसीव और डायल करने के अलावा व्हाट्सएप चलाना ही आता था।

जब टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था तो उस रात आशीष नेहरा एक कमरे में अपने बेटे आरुष और ट्रॉफी के साथ थे और उन्होंने 40 अमेर‍िकन ब्रेकफास्ट ऑर्डर कर दिए थे। रात भर में 15-20 तो खा भी गए थे।
Exit mobile version