Ben Stokes | IPL | Cricket |
Stories

IPL 2023: जिस देश को हराकर इंग्लैंड को World Cup दिलाया, उसका सम्मान लेने से मना कर दिया, जानिये बेन स्टोक्स की जिंदगी का अनोखा किस्सा

Chennai Super Kings (CSK), IPL 2023: इंग्लैंड (England) के खिलाड़ी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से आईपीएल में अपना जलवा दिखाएंगे। उन्होंने 2019 में अपने देश को विश्व कप मैच में विजेता बनाया था। उनके ही नेतृत्व में इंग्लैंड ने 2022 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। उनके खेल जीवन के साथ कई जब संयोग हुए हैं। इसका जिक्र उन्होंने अपनी किताब ‘ऑन फायर (On Fire)’ में किया है।

12 साल की उम्र में न्यूजीलैंड से इंग्लैंड चले आए थे

बेन स्टोक्स मूल रूप से न्यूजीलैंड (New Zealand) के रहने वाले हैं, लेकिन जब उनकी उम्र 12 साल की थी, तभी उनका माता-पिता उन्हें लेकर इंग्लैंड चले आ। तब से वह इंग्लैंड में ही रह रहे हैं। वह खुद को इंग्लिशमैन कहते भी हैं। बेन स्टोक्स के साथ एक बड़ी रोचक घटना हुई। उनको उनके न्यूजीलैंड कनेक्शन की वजह से 2019 में उन्हें न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर (New Zealander Of The Year) सम्मान के लिए उनके नाम का ऐलान किया गया। जिस साल न्यूजीलैंड की ओर से यह सम्मान उनकाे मिलना था, ठीक उसी साल बेन स्टोक्स के नेतृत्व वाली इंग्लैंड की टीम ने उसी न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर क्रिकेट विश्व कप पर कब्जा जमाया था।

अपनी किताब ‘ऑन फायर’ में दी रोचक जानकारी

इससे बेन स्टोक्स को यह सम्मान लेने में अजीब लग रहा था और उन्होंने तय किया कि वह सम्मान के नामांकन से अपना नाम हटवा देंगे। उन्होंने इसकी औपचारिक सूचना भी भेज दी। इस घटना का जिक्र करते हुए बाद में उन्होंने अपनी किताब ‘ऑन फायर’ में लिखा, “मैंने एक सार्वजनिक बयान जारी करके अपना नाम वापस ले लिया था। हालांकि इस सम्मान के लिए नामांकित होने पर मुझे बहुत गर्व हो रहा है।”

खुद के माओरी संस्कृति से जुड़े होने पर गर्व जताया

बेन स्टोक्स आगे लिखते हैं, “मुझे न्यूज़ीलैंड और माओरी संस्कृति से जुड़े होने पर काफी गर्व है, लेकिन इस सम्मान के लिए मेरा नामांकित होना ठीक नहीं है। मैंने इंग्लैंड को वर्ल्ड कप दिलाने में मदद की है, अब मेरा जीवन इंग्लैंड में स्थापित हो गया है, उस इंग्लैंड में जहां मैं 12 साल की उम्र से रह रहा हूं।”

बेसबाल के तरकीब से बनाते हैं क्रिकेट की रणनीति

बेन स्टोक्स के साथ एक और रोचक घटना हुई। वह बेस बाल के भी खिलाड़ी रहे हैं। अपनी कुशलता और खेल के तरकीबों से अच्छी तरह वाकिफ बेन स्टोक्स कई बार क्रिकेट में ऐसा प्रयोग करते रहे हैं, जो बेसबाल के लिए कारगर रहा है। इस साल वेलिंगटन टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स के नेतृत्व वाली इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 435 रन बना कर पारी घोषित कर दी। बेन स्टोक्स का यह फैसला उन पर भारी पड़ गया। क्योंकि उस समय उसके खिलाड़ी जो रूट 150 से ज्यादा रन बनाकर क्रीज पर थे।

अगर पारी न घोषित की होती तो इंग्लैंड की टीम साढ़े पांच सौ से ज्यादा रन बना चुकी होती। इसके जवाब में दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने 483 रनों का विशाल स्कोर बना दिया और इंग्लैंड के सामने 258 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन इंग्लैंड की पूरी टीम 257 रन ही बना सकी और इस तरह न्यूजीलैंड ने फॉलोऑन खेलने के बाद इंग्लैंड को एक रन से हरा दिया। यह बेहद शर्मनाक स्थिति थी, क्योंकि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ओवरकांफिडेंस के चक्कर में यह टेस्ट मैच गंवा दिये थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।