Site icon Cricketiya

जब शादी से पहले अक्षर पटेल की पत्‍नी ने कराया था अपना ”र‍िलेशनश‍िप टेस्‍ट”, जान‍िए फ‍िर क्‍या हुआ

Akshar Patel | Cricketer | Indian Team |

टीम इंडिया के खिलाड़ी अक्षर पटेल और उनकी पत्नी मेहा। (फोटो- फेसबुक)

क्रि‍केटर अक्षर पटेल (Akshar Patel) और मेहा पटेल (Meha Patel) की दोस्‍ती अच्‍छी चल रही थी। अक्षर ने एक बार मेहा को प्रपोज भी कर द‍िया था। तभी मेहा ने एक द‍िन कराया अपना ”र‍िलेशनश‍िप टेस्‍ट”। उस समय मोाबाइल पर प्रोमोशनल एसएमएस आते थे, ज‍िसमें कहा जाता था क‍ि एक नंबर सेलेक्‍ट करें तो आपको अपना भव‍िष्‍य पता चलेगा। मेहा ने एक द‍िन अक्षर को मैसेज क‍िया क‍ि एक नंबर सेलेक्‍ट करो तो हमें हमारे र‍िलेशन‍श‍िप का भव‍िष्‍य पता चलेगा।

अक्षर ने पांच सेलेक्‍ट क‍िया। र‍िजल्‍ट अच्‍छा नहीं आया। तो मेहा ने मैसेज क‍िया क‍ि ये सब बातें झूठ होती हैं। अक्षर ने ल‍िखा- इसे झूठ या सच साबित करना अपने ऊपर है। उस रात दोनों के बीच बात नहीं हुई। अगले द‍िन मेहा ने मैसेज क‍िया- हम दोस्‍त की तरह तो बात कर सकते हैं।

Also Read: जब अक्षर पटेल की जेब थी खाली और पत्‍नी मेहा की छह दोस्‍तों ने कर दी थी चॉकलेट की ड‍िमांड

इसके कुुछ द‍िन बाद दोनों एक मेले में गए और पहली बार साथ-साथ बोट राइड क‍िया। इससे पहले दोनों अपने-अपने दोस्‍तों के साथ राइड क‍िया करते थे। मेले से लौट कर मेहा ने रात को अक्षर को मैसेज क‍िया- आज तुम्‍हारे साथ राइड की तो कुछ अलग नहीं लगा? इसी तरह र‍िश्‍ता मजबूत होता गया और जनवरी 2023 में शादी के बंधन में बदल गया। एक साल पहले दोनों ने सगाई की थी और इससे पहले लंबे समय तक डेट‍िंंग।

मेहा डायट‍िश‍ियन और न्‍यूट्र‍िश‍ियन‍िस्‍ट हैं। उनसे शादी के बाद उनका खान-पान भी काफी बदल गया। पहले कभी-कभी मीठा खा लिया करते थे, पर शादी के बाद पत्नी ने डाइट एकदम चेंज करवा द‍िया। अक्षर को चॉकलेट बहुत पसंद है। वह रात को भी चॉकलेट खा ल‍िया करते थे। पर मेहा ने वह भी बंद करवा द‍िया।

अक्षर के टाइट शेड्यूल के चलते मेहा को उनका ज्‍यादा वक्‍त नहीं म‍िल पाता है। लेक‍िन, जो भी वक्‍त म‍िलता है उसका वह भरपूर फायदा उठाती हैं। खाली समय में ज‍िम करती हैं, पूल जाती हैं, घरवालों से बात करती हैं और ओटीटी के जर‍िए मनोरंजन करती हैं।

अक्षर का जनम 20 जनवरी, 1994 को गुजरात के नाडियाड में हुआ था। मेहा का जन्‍म भी नाद‍ियाड़ में ही हुआ है। वह ऑनलाइन डाइट और हेल्‍थ कंसल्‍टेंसी भी देती हैं। अपने इंस्‍टाग्राम पेज पर भी खान-पान और फ‍िटनेस से जुड़ी जानकार‍ियां शेयर करती रहती हैं।

Exit mobile version