IPL 2023, Cricketer Struggle, cricketer story
Stories

आईपीएल 2023 में पहला शतक लगाने वाले हैरी ब्रूक के बाप-दादा भी थे क्र‍िकेटर 

आईपीएल सीजन 2023 के इत‍िहास में इंग्‍लैंड के क्र‍िकेटर और हैदराबाद सनराइजर्स के ओपनर हैरी ब्रूक का नाम भी दर्ज है। 2023 के आईपीएल में पहला शतक हैरी ब्रूक ने ही लगाया था। 14 अप्रैल, 2023 को कोलकाता के ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच में ब्रूक ने शतक कायम क‍िया। ब्रूक ने  55 गेंदों पर 12 चौकों और तीन छक्कों की मदद से शतक पूरा किया।

स्पिन खेलने में दिक्कत पर पॉवरप्ले का इस्तेमाल किया

ब्रूक ने कहा क‍ि उन्‍हें स्पिन बॉल खेलने में थोड़ी द‍िक्‍कत हो रही थी, लेक‍िन उन्‍होंने पावरप्‍ले का इस्‍तेमाल करने का फैसला ल‍िया और यह कारगर रहा। उनका यह कारनामा देखने के ल‍िए उनकी गर्लफ्रेंड मौजूद थीं।

24 साल के हैरी की गर्लफ्रेंड का नाम लूसी लायल्‍स है। दोनों का यह र‍िश्‍ता 2021 में जुड़ा। लूसी सोशल मीड‍िया और क्र‍िकेट ग्राउंड पर हमेशा हैरी का हौसला बढ़ाते द‍िखती हैं।
ब्रूक का जन्‍म 22 फरवरी, 1999 को केले, यॉर्कशायर में हुआ था। उन्‍होंने पहला टेस्ट क्रिकेट मैच 2022 में सितंबर 8 से 12 के बीच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उन्‍होंने अपना पहला वनडे मैच भी साउथ अफ्रीका के ही ख‍िलाफ खेला था। यह मैच 27 जनवरी, 2023 को ब्‍लोएमफोंटेन में खेला गया था। ब्रूक ने पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 26 जनवरी, 2022 को वेस्‍ट इंडीज के ख‍िलाफ खेला था।

हैरी के परिवार ख‍िलाड़‍ियों का पर‍िवार था। उनके पिता डेविड बरले में चोटी के बल्लेबाज थे। उनके चाचा निक और रिचर्ड भी बरले में दिग्गज खिलाड़ी थे। ब्रूक के दादा भी बर्ले में दशकों तक क्रिकेट से जुड़े रहे
थे।
वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।