Former Cricketers | Kapil Dev | Mahendra Singh Dhoni|
Stories

नेल्सन मंडेला के साथ कपिल देव ने सेल्फी लेने से मना कर दिया था, जानिये पूर्व कप्तान ने अपने हीरो के लिए ऐसा क्यों कहा

कपिल देव और महेंद्र सिंह धौनी देश के दो ऐसे बड़े क्रिकेटर रहे हैं, जिन्होंने भारत को विश्व कप दिलाया। वह ऐसे लीजेंड रहे हैं, जिनसे करोड़ों लोग प्रभावित होते हैं। देश में क्रिकेट खेलने वाला हर बच्चा इनसे मिलना चाहता है। कपिल देव और महेंद्र सिंह धौनी जब एक कार्यक्रम में बुलाये गये और उनसे उनके जीवन के तमाम उन पलों के बारे में पूछा गया, जब वे देश का नेतृत्व कर रहे थे तथा उनके सामने तमाम तरह की चुनौतियां और दबाव रहते थे, तब वे कैसे खुद को इतना मजबूत रखते थे।

इस सवाल का जबाव देते हुए कपिल देव ने कहा जब तक आपको खुद पर भरोसा नहीं होगा,आप खुद को सक्षम नहीं मानेंगे तब तक आप सफल नहीं होंगे। खेल में खुद पर भरोसा बहुत महत्वपूर्ण है। व्यापार में भी खुद पर भरोसा बहुत महत्वपूर्ण होता है।

Also Read: नवजोत स‍िंंह स‍िद्धू को शानदार क्र‍िकेटर बनाने में एक आर्ट‍िकल का रहा सबसे बड़ा रोल

जब आप खुद पर भरोसा करते हैं तो चीजें आसान हो जाती हैं। किस्मत बहुत मायने रखती है, लेकिन कड़ी मेहनत उससे ज्यादा मायने रखती है। आप जितनी मेहनत करेंगे, आपकी किस्मत उतनी ही अच्छी होती जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कहा जाता है कि हाथ की लकीरें बताएंगी आपका भविष्य, तो जिनके हाथ ही नहीं है क्या उनके भविष्य नहीं होते हैं।

Also Read: मैदान पर डटे तो हटे नहीं, यशपाल शर्मा के साथ गुंडप्पा विश्वनाथ की वह यादगार पारी

कपिल देव ने कहा कि आज सेल्फी लेना अपने अंदर के उत्साह को मारने जैसा है। आप सेल्फी दूसरों का लीजिए। जिनको आदर्श मानते हैं, उनकी सेल्फी लेने में समय नष्ट न करिये। उन्होंने अपनी जिंदगी की एक बड़ी बात बताई। उन्होंने कहा कि रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले 27 वर्षों तक जेल में रहे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला उनके आदर्श रहे हैं।

वे जब उनसे पहली बार मिले तो लोगों ने कहा उनके साथ फोटो ले लीजिए। कपिल ने कहा कि उनके साथ फोटो लेने के बजाए मैं उनको अपने दिल में बसाऊंगा। जितना समय फोटो और सेल्फी लेने में नष्ट करूंगा, उतनी देर मैं उनसे बात करने में लगाऊंगा। कपिल देव ने कहा कि अपने हीरो के साथ फोटो लेकर दूसरों को दिखाने के बजाए खुद हीरो से ज्यादा से ज्यादा बात करिये और उनके जैसा बनकर आगे बढ़िये।

महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि मैदान में हर खिलाड़ी का महत्व है। कप्तान सबके बारे में जानकारी रखे, लेकिन सबको अपने तरीके से खेलने की छूट मिलनी चाहिए, ताकि वह स्वाभाविक खेल दिखा सके और देश के लिए कुछ कर सके। सबको मेहनत करनी पड़ती है। पीछे जो बीत गया उस पर सोचने से कोई फायदा नहीं है, आगे आप क्या कर सकते हैं, इस पर सोचें। हमेशा वर्तमान में रहिये। आज अच्छा करेंगे तो कल अच्छा ही होगा।

वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।