Site icon Cricketiya

Virat Kohli : विराट के अलग अंदाज के फैंस दीवाने हैं, जानें कोहली की अजीबोगरीब आदतें

Virat Kohli, Virat kohli live, cricketer

Virat kohli locket kiss

Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अक्सर अपनी स्टाइल और अलग अंदाज के लिए चर्चा में रहते हैं। पारी की शुरुआत से पहले ही स्टेडियम में विराट कोहली के नाम की गूंज सुनाई देने लगती है। यह सब उनकी कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास का ही नतीजा है। आज कोहली इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं, जहां देश-विदेश में लाखों-करोड़ों लोग उनके फैंस हैं। यूं कहिए कि उनके दीवाने हैं।

ऐसा देखा जाता है कि विराट कोहली जब भी कोई शतक बनाते हैं, उसके ठीक बाद अपने गले से लॉकेट निकालकर चूमते हैं। आखिर इस लॉकेट में ऐसा क्या है कि विराट कोहली उसे खुद से दूर नहीं कर पाते हैं। काफी समय तक यह रहस्य बना रहा, लेकिन बाद में इसकी असली वजह स्वयं विराट कोहली ने बता दी। आइए जानते हैं इसकी असली वजह क्या है।

मैच के दौरान कमेंटेटरों के लिए भी यह रहस्य बना रहता था

दरअसल विराट कोहली जो लॉकेट अपने गले में पहनते हैं वह असल में कोई लॉकेट नहीं बल्कि उनकी वेडिंग रिंग हैं जिसे वह लॉकेट के रूप में गले में पहने हुए हैं और अपनी हर शानदार पारी के बाद चूमते हैं। कई बार कमेंटेटर भी विराट के इस लॉकेट के बारे में जिक्र करते हैं। इस बारे में हर सवाल का विराट एक ही जवाब देते हैं कि वह ऐसा करके अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के प्रति अपने प्यार को जाहिर करते हैं।

साल 2018 में पहली बार विराट कोहली को अपना लॉकेट चूमते देखा गया था। जब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला जा रहा था। इस मैच में विराट कोहली ने 152 रनों की शानदार पारी खेली थी, इस दौरान पहली बार विराट कोहली को अपना लॉकेट चूमते हुए देखा गया था।

Also Read: भारत-आस्ट्रेलिया सीरीज में इस खिलाड़ी की जगह संजू सैमसन कर सकते हैं कमाल, पूर्व भारतीय ओपनर ने की वकालत

उसी साल (साल 2018 में) विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे खेल के दौरान शानदार पारी लगाते हुए अपने करियर का 22वां शतक जड़ा था, जिसके बाद फिर वह लॉकेट चूमते हुए देखे गए थे।

हर कोई अपनी वेडिंग रिंग अपने हाथ में ही पहनता है, लेकिन विराट कोहली अपनी गले में पहनते हुए दिखाई देते हैं। यह जानने की आपकी भी इच्छा होती होगी कि आखिर विराट गले में अपनी वेडिंग रिंग क्यों हैं। दरअसल क्रिकेट रूल्स की वजह से कोहली ऐसा करते हैं, क्योकि बनाए गए नियम के हिसाब से आपको क्रिकेट के दौरान हाथ में अंगुठी पहनने की इजाज़त नहीं दी जाती है। ताकि गेंद पर किसी भी तरह का कोई स्क्रैच न आ जाए। यही वजह है कि विराट भी अपने गले में ही यह रिंग लॉकेट के रूप में पहनते हैं।

Exit mobile version