Cricketer Stories | Cricketer Struggle | IPL 2023
Stories

राजनीति से लेकर खेल तक सब डिस्कशन होती है, विराट ने बताया खिलाड़ियों के आसपास कैसा रहता है माहौल

टीम इंडिया के खिलाड़ी मस्ती करने का एक भी अवसर छोड़ते नहीं हैं। इस दौरान अगर वे सार्वजनिक स्थानों पर हैं तो तमाम लोग उनकी तस्वीरें लेने, वीडियो बनाने उनसे मिलने की कोशिश करते हैं। कई बार खिलाड़ी फोटो खींचने या छोटा सा वीडियो बनाने पर एतराज नहीं करते हैं, लेकिन बाद में वे आब्जेक्शन करने लगते हैं।

स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने बताया कि कई बार ऐसा होता है कि आप खाना खा रहे हैं और लोग आपका वीडियो बना रहे होते हैं। एक बार विराट ने एक ऐसे ही युवक से पूछा कि वह क्या बनाना चाहता है। मतलब विराट कोहली पालक खा रहे हैं और वह उनके दांत में फंस गया, फिर उसको जूम करके दूसरेों को दिखाओगे। यह क्या हरकत है।

उन्होंने कहा कि ऐसे वीडियो शादियों में होते थे। वहां होता यह था कि आप दही-भल्ले खा रहे हैं और मिस्ट फैन से पानी गिर रहा है। फर्राटा वाला पंखा चल रहा है। वहां पर सब डिस्कशन होती है। राजनीति से लेकर खेल तक देश के सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होती है। सब तरह की बात होती है। उन्हें सब चीजों की जरूरी बातें पता होती हैं। सोशल मीडिया पर बड़ी-बड़ी चीजें होती हैं।

विराट ने बताया कि उनकी जिंदगी में अनुष्का शर्मा के आने के बाद पिछले कई सालों में उनमें काफी समझदारी आ चुकी है। सब कुछ लेडी-लक का कमाल है। उन्होंने मुझे तहजीब और धैर्य सिखाया है। जिस पोजिशन में हूं उसका लाभ उठाना बताया है। परिस्थितियों से जूझने की हिम्मत पैदा की है। उनकी वजह से विराट काफी रिलैक्स महसूस करते हैं।

विराट ने एक और किस्सा शेयर किया। वे बताए कि जब पहली बार बैटिंग करने उतरे तो मैं भगवान से प्रार्थना कर रहा था कि गेंदबाज हमको यार्कर नहीं मारे। पहली बाल पर यार्कर नहीं रहेगा तो आगे का ठीक रहेगा। अगर पहली बाल पर ही यार्कर आ गया तो आउट होने का खतरा रहेगा। संयोग से पहली बाल सही आई और विराट डिफेंस खेलते हुए क्रीज पर जमे रहे। इसके बाद के बालों पर उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई।

वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।