IPL | Kumble | Chris Gayle |
Stories

गेल के आगे सब फेल: क्र‍िस को अन‍िल कुंबले ने बताया आईपीएल के इत‍िहास का सबसे बड़ा ख‍िलाड़ी

T20 क्रिकेट में आईपीएल सबसे ऊपर है। 2008 में इसकी शुरुआत के साथ ही इसने टी20 क्रिकेट को एक नया आयाम दिया। जहां फ्रेंचाइजी टीमों ने बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट से जोड़ा, वहीं कई खिलाड़ियों ने शानदार खेल द‍िखा कर इसे दमदार बनाया। पहले ही मैच में ब्रैंडन मैकुलम का 158 नाबाद रन हो या लक्ष्मीपति बालाजी की पहली हैट्रिक, चेन्नई सुपर किंग्स का लगातार 2010 और 2011 में आईपीएल खिताब जीतना हो या फिर 2019 और 2020 में मुंबई इंडियंस की जीत…आईपीएल को मजेदार क्र‍िकेट का ह‍िस्‍सा बना गया।

RCB के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले से पूछा गया था सवाल

इतना सब कुछ होने के बाद भी यह सवाल अक्सर पूछा जाता है कि इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे अहम खिलाड़ी कौन है? यह एक ऐसा सवाल है ज‍िससे कोई पूर्व खिलाड़ी, कोच और क्रिकेट का पंडित बच नहीं पाता है। तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले के सामने भी यह सवाल रखा गया।
कुंबले ने कहा क‍ि कई खि‍लाड़ी हैं, किसी एक को चुनना मुश्किल है। लेक‍िन अगर एक ख‍िलाड़ी का नाम लेना ही हो तो वह क्र‍िस गेल होंगे। आईपीएल शुरू होने से पहले जियो सिनेमा पर सवाल-जवाब के एक सत्र में कुंबले ने यह बात कही।
क्र‍िस गेल का आईपीएल में र‍िकॉर्ड 
क्रिस गेल ने 142 आईपीएल मैचों में 4965 रन बनाए हैं। इनमें 6 शतक शामिल हैं जो आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा है। गेल ने आईपीएल के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा रन भी खड़ा किया है। वह 175 रन बनाकर नाबाद रहे थे। छक्‍के मारने में भी उनका कोई जवाब नहीं। कुल 357 छक्के लगाकर इस मामले में भी वह टॉप पर हैं।

क्रिस गेल ने यादगार लम्हों को याद किया

2021 में अपना आखिरी आईपीएल खेलने वाले क्रिस गेल ने यादगार लम्हों को याद किया तो विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी और डांस उनके ध्यान में सबसे पहले आया। गेल ने कहा कि व‍िराट के साथ बल्लेबाजी करने के हमारे बहुत सारे शानदार यादगार अनुभव हैं। मैदान के बाहर डांस करना भी एक ऐसा ही अनुभव है।
गेल का ओवरऑल र‍िकॉर्ड
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल का जन्म 21 सितंबर 1979 को किंग्सटन जमैका में हुआ था। उनके ओवरऑल र‍िकॉर्ड की बात करें उन्होंने टेस्ट मैच में एक इनिंग में सर्वाधिक 333 रन बनाए हैं और सातवें नंबर पर हैं। टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा तिहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम है। उन्होंने 213 शतक बनाए।

1 रन से शतक से चूके जाने के मामले में भी वह टॉप पर हैं। वह चार बार 1 रन से चूक गए। दो बार शतक बनाने से रह गए, एक बार दोहरा शतक और एक बार तिहरा शतक बनाने से भी केवल 1 रन के लिए चूक गए।

वनडे क्र‍िकेट में दूसरे विकेट के लिए सबसे लंबी साझेदारी (372 रनों की) का रिकॉर्ड उन्‍होंने अपने नाम कर रखा है। T20 इंटरनेशनल में लगातार चार पारियों में अर्धशतक लगाकर भी उन्होंने अपने आप को इस मामले में टॉप पर रखा है। छक्का मारने में भी गेल के आगे सब फेल हैं। उन्होंने 553 छक्के मार (सभी फॉरमैट में) टॉप पर जगह बनाई हुई है।

वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।