Site icon Cricketiya

Dhoni Strange And Cool Personality: न शराब पसंद है और न सिगरेट, आसानी से मिल भी नहीं सकते, भरत सुंदरेसन ने ‘द धोनी टच’ में बताया कैसे हैं माही

Dhoni Strange And Cool Personality | Mahendra Singh Dhoni ।

Dhoni Strange And Cool Personality: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी। (फोटो- फेसबुक)

Dhoni Strange And Cool Personality: दोस्तों की खातिरदारी करना आम तौर पर लोगों का शगल होता है। धोनी भारत के एक ऐसे क्रिकेटर हैं, जो खातिरदारी को बहुत महत्व देते हैं। उनके लिए वह परिवार जैसी बात होती हैं। उनको भारतीय सेना ने क्रिकेट के लिए उनकी उपलब्धियों को देखते हुए अपना रैंक दिया हुआ है। इस नाते उनका सेना से काफी लगाव है।

Dhoni Strange And Cool Personality: सेना के लोगों से है खास लगाव

धोनी की कुछ आदतें बेहद खास हैं। वे सबसे नहीं मिलते हैं और फोन पर भी ज्यादा बात नहीं करते हैं। वे शराब पसंद नहीं करते हैं और न ही कभी सिगरेट पीते हैं। ऐसे में अगर उनसे कोई मिल पाता है तो या तो वह कोई बड़ा नेता या अधिकारी के माध्यम से उनके पास पहुंचा होगा या फिर कोई बड़ा क्रिकेटर होगा। अगर ऐसा नहीं है तो यह तय है कि वह सेना से जुड़ा होगा।

Also Read: How Mithali Raj Became Cricketer: भाई को ट्रेनिंग देने घर आते थे कोच, मिताली को देखा तो बोले- बन सकती हैं अच्छा क्रिकेटर, फिर यह हुआ

प्रसिद्ध क्रिकेट पत्रकार और क्रिकबज (Cricbuzz) के ऑस्ट्रेलियन संवाददाता भरत सुंदरेसन (Bharat Sundaresan) ने अपनी किताब ‘द धोनी टच’ (The Dhoni Touch) में धोनी के बारे में विस्तार से लिखा है। उन्होंने किताब में लिखा, “टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को भारतीय सेना से काफी लगाव है और वह अपने फौजी दोस्तों के लिए कुछ भी करने के तैयार रहते हैं। धोनी को शराब पसंद नहीं है।

गंध आने पर वह कमरा तक बदल देते हैं। टीम की जीत के बाद शैंपेन से सेलिब्रेशन के दौरान वह दूर रहना पसंद करते, लेकिन जब वह अपनी फौजी दोस्तों से मिलते हैं तो शराब पीते हैं। यही नहीं धोनी से कोई मैच देखने के लिए टिकट की व्यवस्था करने को कहे तो उसे निराशा ही हाथ लगेगी अगर वह फौज से नहीं है।”

साल 2006 में साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में टेस्ट मैच जीतने के बाद टीम इंडिया जश्न में डूब गई थी। प्रोटियाज सरजमीं पर पहली टेस्ट जीत का जश्न शैपेंन से मनाया जा रहा था। धोनी तब काफी युवा थे। यह उनका केवल 14वां टेस्ट था। वह ड्रेसिंग रूम के बाहर ही खड़े रहे। कुछ साथी खिलाड़ी एक दूसरे पर बीयर और ऑरेंज जूस डाल रहे थे और इधर-उधर भाग रहे थे। धोनी को भले ही शराब पसंद न हो, लेकिन कोई और पी रहा हो तो वह आपत्ति नहीं जताते।

Exit mobile version