Site icon Cricketiya

क्या धौनी संन्यास लेने जा रहे हैं! CSK के वीडियो से प्रशंसकों में बेचैनी

IPL 2023 | MS Dhoni | CSK

चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। (फोटो- फेसबुक)

आईपीएल (IPL) 2023 में चैंपियन रही चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी जब जीत की ट्रॉफी लेकर निकले तो दर्शकों को यह सुनने की बेताबी थी कि वे कहें कि अभी रिटायर नहीं हो रहा हूं। अगला आईपीएल फिर खेलूंगा। धौनी ने यही संकेत भी दिया। अपने इंटरव्यू और ट्वीट में उन्होंने बताया कि फिलहाल वे आगे के लिए अभी सोचेंगे।

इस बीच मंगलवार को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने एक वीडियो जारी किया तो हड़कंप मच गया। वीडियो में धौनी दौड़ते हुए दिख रहे हैं। उनको देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वे कहीं दौड़ते हुए जा रहे हों। उनका मुंह दूसरी तरफ है। 33 सेकेंड के इस वीडियो ने उनके प्रशंसकों की नींद उड़ा दी। सोशल मीडिया पर लोग सीएसके से पूछ रहे हैं कि क्या धौनी संन्यास ले रहे हैं। क्या धौनी अगला आईपीएल नहीं खेलेंगे।

धौनी पहले ही साफ कर चुके हैं कि अगला आईपीएल शुरू होने में अभी समय है और इसमें कई महीने बचे हैं। इस दौरान वह विचार करेंगे कि आगे क्या करना है। खुद को फिट रखना और मैच खेलना काफी कठिन काम है। इसके लिए बड़ी मेहनत की जरूरत है।

महेंद्र सिंह धौनी के प्रशंसक पूरी दुनिया में हैं और लोग उन्हें खेलते हुए देखना चाहते हैं। उनके इस तरह संन्यास जैसा वीडियो ने प्रशंसकों को बड़े असमंजस में डाल दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से इसको लेकर कोई क्लेरिफिकेशन नहीं जारी किया गया है।

हाल ही में खत्म हुए आईपीएल में महेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनी है। फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने हार्दिक पांडया के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस को हराया।

महेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में भारत ने विश्व कप जीता था। क्रिकेट के इतिहास में वे सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। चाहे वनडे मैच हो या टी20 या टेस्ट मैच महेंद्र सिंह धौनी ने हर जगह अपने काबिलियत साबित की है। इसी वजह से उनके प्रशंसक उनके लिये बेताब हैं। हालांकि धौनी ने कहा है कि वे जल्द ही बताएंगे कि उनकी अगली क्या योजना है। इसके बाद

Exit mobile version