Hardik Pandya
Stories

खाते हैं मूंग दाल की ख‍िचड़ी, पर देश हो या व‍िदेश, न‍िजी शेफ लेकर चलते हैं हार्द‍िक पांड्या

मूंग दाल और चावल की खिचड़ी। हल्‍का मसाला और घी के साथ। ज्‍यादा पतला नहीं, पर गर्म। हार्द‍िक पंड्या का मुख्‍य खाना यही है। गेम में उन्‍हें इसी खाने से एनर्जी म‍िलती है और इसके ल‍िए वह बड़ी कीमत भी चुकाते हैं। क्‍योंक‍ि, इसके ल‍िए उन्‍हें हर व‍िदेश दौरे पर अपने न‍िजी शेफ को अपने खर्चे पर साथ ले जाना होता है।

पांड्या के होटल के कमरे में एक इंडक्शन लगा होता है

पांड्या जानते हैं कि बिना इसके उनका फिटनेस लेबल बरकरार नहीं रह सकता है इसलिए उन्हें यह हमारा खर्च पालना पड़ता है। टीम इंडिया के साथ कोई शेफ दौरे पर नहीं जाता है। खिलाड़ियों को खाने के लिए रोज का भत्ता मिलता है। हार्द‍िक ने आरव नांग‍िया को न‍िजी शेफ रखा था। उनका शेफ आम तौर से उसी फ्लाइट से व‍िदेश जाता है जिससे पांड्या जाते हैं और टीम जिस होटल में ठहरती है उसी के आसपास किसी अपार्टमेंट में ठहरता है। जब देश में मैच खेला जाता है तो आरव ज‍िस होटल में टीम रुकी होती है, वहीं खाना बनाते हैं। पांड्या के कमरे में भी एक इंडक्शन लगा होता है, जहां जरूरत के हिसाब से खाना बनाया या सर्व करने से पहले सजाया जाता है।

हार्दिक वेजीटेरियन हैं और वक्त पर ही खाना खाते हैं

आरव का कहना है क‍ि सही भोजन के साथ खाने की टाइमिंग भी उतना ही महत्वपूर्ण है। वह इस बात का भी ख्‍याल रखते हैं। उनके मुताब‍िक, जब मैच नहीं होता है तो करीब 3000 कैलरीज हार्द‍िक को द‍िया जाता है। मैच वाले द‍िन 1000 कैलरीज बढ़ा कर देते हैं।
हार्द‍िक वेजीटेरियन खाना ही पसंद करते हैं। गुजराती व्‍यंजन, ज‍िन्‍हें वह बचपन से खाते आए हैं, भी उन्‍हें पसंद है।
पंड्या शाही ठाठ से जीने के ल‍िए जाने जाते हैं।

बताया जाता है क‍ि 2022 में उनके पास करीब 80 करोड़ रुपए की संपत्‍त‍ि थी। वह सर से पांव तक ब्रांडेड चीजें ही पहनते हैं। उनका डेली यूज का एक पायजामा भी दो-दो लाख रुपए का होता है। उनके बंगले की कीमत 30 करोड़ रुपए से भी ज्‍यादा बताई जाती है। उनके पास महंगी घड़‍ियों का भी कलेक्‍शन है। इनमें से कुछ की कीमत एक करोड़ रुपए भी है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।