Cricketer Struggle, cricketer story
Stories

अज‍िंंक्‍य रहाणे ने कराटे मुकाबले में जब तोड़ द‍िए थे प्रत‍िद्वंद्वी के दो दांत

अज‍िंक्‍य रहाणे स्‍कूल-कॉलेज के द‍िनों में कराटे भी खेलते थे। उनकी कम हाइट के चलते अक्‍सर उनके व‍िरोधी उन्‍हें अंडर एस्‍ट‍िमेट कर लेते थे। एक बार एक मुकाबले में उनका व‍िरोधी लंबाई में उनसे काफी बड़ा था। उसके चेहरे पर रहाने की कम हाइट के चलते जीत का आत्‍मव‍िश्‍वास झलक रहा था।

रहाणे को छाती के ऊपर क‍िक क‍िया

एक बार व‍िरोधी ने रहाणे को छाती के ऊपर क‍िक क‍िया, जो न‍ियमत: गलत था। उस वक्‍त रहाणे ने मन ही मन ठान ल‍िया क‍ि इसे क‍िसी भी तरह श‍िकस्‍त देनी है। एक बार मौका देख कर रहाणे ने उसके चेहरे पर पंच जड़ द‍िया। पंच इतना जोरदार था क‍ि उसके दो दांत बाहर आ गए थे।

रहाणे एक बार चैंप‍ियंस लीग के दौरान राहुल द्रव‍िड़ के साथ ड‍िनर कर रहे थे। राहुल ने कहा क‍ि ज‍िंक्‍स मैं अच्‍छा बैट‍िंग नहीं कर पा रहा हूं। क्‍या आप ज‍िम्‍मेदारी उठाओगे। रहाणे के ल‍िए यह यादगार क्षण था। रहाणे ने तुरंत हां कहा और उसे न‍िभाया भी।

रहाणे के ल‍िए एक यादगार लम्‍हा वो भी है जब स‍च‍िन तेंदुलकर र‍िटायर हुए थे। तब उनकी पत्‍नी अंजल‍ि ने रहाणे से कहा था- देख‍िए, सच‍िन र‍िटायर हो गए हैं और अब उनकी ज‍िम्‍मेदारी आपको लेनी है। इससे पहले अलग से ड्रेस‍िंग रूम में सच‍िन भी उनसे ऐसी ही बात कही थी।

रहाणे क्र‍िकेट को लेकर काफी स‍िंंसियर हैं। यह इसी बात से समझा जा सकता है क‍ि शादी के दो द‍िन पहले तक भी वह प्रैक्‍ट‍िस कर रहे थे, क्‍योंक‍ि शादी के तुरंत बाद उन्‍हें एक सीरीज खेलना था। जब वह प्रैक्‍ट‍िस नहीं कर रहे होते हैं या क्र‍िकेट नहीं खेल रहे होते हैं तो घर पर सोना ही पसंद करते हैं। उनकी पत्‍नी राध‍िका अक्‍सर यह श‍िकायत करती रहती हैं।

वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।