Cheteshwar Pujara | Cricketer |
Stories

चे ग्वेरा (Che Guevara), स्टीव (Steve), पूजी (Puji) और पूज (Puj), जानिये चेतेश्वर पुजारा के कैसे पड़े ये नाम

चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara)  गुजरात के रहने वाले हैं। उनके नाम के अर्थ में भगवान जैसी फीलिंग आती है। वे बताते हैं उनके नाम का मतलब किंग ऑफ सोल यानी कि आत्मा का राजा है। उनको लोग कई नामों से पुकारते हैं। उनके निकनेम कई हैं। ब्रेकफ़ास्ट विद चैंपियंस में हॉस्ट गौरव कपूर के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका घर का नाम चिंटू है, लेकिन कई लोग उनको चे ग्वेरा (Che Guevara) भी कहते हैं। ये नाम सोशल मीडिया पर ज्यादा कॉमन है। भारतीय टीम के साथी उनको पूजी (Puji) या पूज (Puj) कहते हैं। इंग्लैंड में काउंटी खेलते के दौरान यार्कशायर की टीम के लोग स्टीव (Steve) पुजारा कहते हैं।

कई बार जब उनको स्टीव कहकर पुकारा जाता है तो लोग इधर-उधर देखने लगते हैं। स्टीव अंग्रेजों के नाम होते हैं, भारतीय समाज में ऐसे नाम शायद ही किसी के हों।

चेतेश्वर का कहना है कि टीम इंडिया में फास्ट बॉलर एक-दूसरे को खूब स्लेज करते हैं। इनमें सबसे ज्यादा इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शामी करते हैं। अपने में ही एक-दूसरे को खूब करते हैं।

पुजारा उन लोगों को देखकर खूब हंसते हैं। क्योंकि इशांत उनके बगल में बैठते हैं और बुमराह उनके पीछे। भूवी और शामी भी पीछे बैठते हैं। चेतेश्वर बताते हैं कि वे और मुरली विजय भी टीम बस में पीछे की तरफ बैठते हैं। इन लोगों की तीखा मजाक लगातार चलता रहता है और चेतेश्वर उनको सुनते रहते हैं। चाहे कोई भी स्थिति हो। वे उससे कुछ न कुछ निकालकर एक-दूसरे की टांग खिंचाई करते ही रहते हैं।

टीम इंडिया में शिखर धवन एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक जैसी स्थिति में लंबे समय तक नहीं रहना चाहते हैं, ऊबने लगते हैं। उनको हंसी मजाक और मनोरंजन करना बहुत अच्छा लगता है। वह अगर बैटिंग भी कर रहे हैं और पार्टनरशिप लंबी हो जाए तो मजाक शुरू कर देते हैं। उनको हर चीज में जल्दी-जल्दी स्विच ऑफ चाहिए। फिर इंटरटेनमेंट चाहिए। ऐसा ही ऋषभ भी है। वह हर वक्त बात करता रहता है।

चेतेश्वर बताते है कि उनके पिता जी ने उनके बचपन में बॉलिंग के अंदाज में उनकी एक फोटो देखी तो तय कर लिया था कि बेटे को क्रिकेटर बनाएंगे। पिताजी खुद एक अच्छे क्रिकेटर थे और रणजी ट्रॉफी में खेले थे।

वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।