Site icon Cricketiya

जब रोहित शर्मा ने की पृथ्वी शॉ के साथ अजीब शरारत, होटल में बुलाकर लिये मजे, जानिये पूरा किस्सा

Team India captain Rohit Sharma | Prithvi Shaw | Prank |

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और साथी खिलाड़ी पृथ्वी शॉ। (फोटो- फेसबुक)

भारतीय टीम के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बड़ा सम्मान करते हैं। दोनों लोग आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते रहे हैं। रोहित शर्मा टीम के कप्तान भी हैं। दोनों लोगों के बीच अच्छी ट्यूनिंग भी है। रोहित शर्मा के बारे में एक धारणा है कि वे बेफिक्र रहते हैं और हमेशा हंसते रहते हैं। मजाक खूब करते हैं। उनकी आदतों के बारे में दूसरे खिलाड़ी भी बहुत बार सार्वजनिक रूप से बोल चुके हैं।

एक इंटरव्यू में पृथ्वी शॉ ने उनके बारे में एक मजेदार बात बताई। उन्होंने कहा कि एक बार हम लोग लंदन में थे। इंग्लैंड के साथ मैच था। रात के समय पृथ्वी शॉ होटल से निकलकर बाहर दुकान से कुछ लेने जा रहे थे। पीछे से रोहित शर्मा अपनी पत्नी और बेटी के साथ आ रहे थे। पृथ्वी को जाते देखा तो पीछे से रोहित ने आवाज दी। वे पृथ्वी को कभी पृथ्वी नहीं बोले, हमेशा शॉ ही कहते हैं।

शॉ ने पलटकर देखा तो रोहित ने पूछा कहां जा रहे हो। शॉ ने कहा कि दुकान से कुछ खाने की चीज लेने जा रहा हूं। रूम में कुछ खाने को नहीं है। इस पर रोहित ने कहा कि कौन सा रूम है तो पृथ्वी ने अपने रूम का नंबर बताया। रोहित ने पृथ्वी से कहा कि रूम में आ जाना। उनका मतलब था कि मेरे रूम में आ जाना।

थोड़ी देर बाद शॉ रोहित के रूम में ऊपर पहुंचे तो रोहित शर्मा ने पूछा कि क्या है। पृथ्वी ने कहा कि आपने कहा था कि रूम में आ जाना तो मैं आ गया। रोहित बोले कि जाओ कुछ नहीं, आने को कहा था तो अभी थोड़ी आना था।

Exit mobile version