Ishan Kishan | IPL | Jharkhand Cricketer |
News

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से ठीक पहले ईशान के हाथ में लगी चोट से भारतीय खेमे में निराशा, बैंडेज बांधकर फिर से शुरू की प्रैक्टिस

बुधवार 7 जून 2023 से इंग्लैंड के ‘द ओवल’ क्रिकेट ग्राउंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) का फाइनल खेला जाना है। इसके लिए भारतीय टीम जमकर अभ्यास कर रही है। दुनिया के शीर्ष टीमों में से एक भारतीय टीम के लिए यह फाइनल जीतना बहुत मायने रखेगा। भारत इसके पहले भी 2021 में फाइनल में पहुंची थी, लेकिन तब न्यूजीलैंड से हार गई थी। इस बार उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है। इस बीच मैच शुरू होे से ठीक दो दिन पहले भारतीय टीम के स्टार बैट्समैन ईशान किशन (Ishan Kishan) को प्रैक्टिस के दौरान दाहिने हाथ में चोट लग गई।

नेट सेशन के दौरान यह चोट लगने से भारतीय खेमे की चिंता बढ़ गई। ईशान चोट से काफी दर्द में दिखे। वह बैटिंग के साथ विकेट कीपिंग भी करते हैं। ऐसे में उनके चोटिल होने से भारत की चिंता लाजिमी है। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि वे खेलेंगे कि नहीं क्योंकि वे हाथ में बैंडेज बांधकर फिर से प्रैक्टिस कर रहे हैं।

ईशान किशन भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं। ईशान किशन आईपीएल के इतिहास में युवराज सिंह के बाद सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हैं। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2022 के मेगा नीलामी में 15.25 करोड़ में खरीदा था। ईशान ने रणजी ट्रॉफी मैच में दिल्ली के खिलाफ एक पारी में 14 छक्के लगाकर रिकॉर्ड कायम कर दिया। इसके अलावा ईशान ने अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्धशतक लगाया था।

ईशान किशन को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस के साथ कार्यकाल के दौरान प्रसिद्धि मिली। किशन ने 2016 में आईपीएल में एंट्री की थी और तब से वह मुंबई इंडियंस टीम के नियमित सदस्य हैं। उन्होंने टीम के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। 2020 के आईपीएल सीज़न में उन्होंने 516 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 99 रनों की धमाकेदार पारी भी शामिल है।

मार्च 2021 में ईशान किशन ने इंग्लैंड के खिलाफ T20 प्रारूप में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। अपने पदार्पण मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतक बनाया। वह ऐसा करने वाले केवल दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने।

वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।