World Cup 2023, Dasun Shanaka
News

World Cup 2023: श्रीलंका ने वर्ल्ड कप के लिए घोषित की टीम, दो बड़े खिलाड़ी हुए टूर्नामेंट से बाहर

World Cup 2023: श्रीलंका ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ उन अटकलों पर भी पूर्ण विराम लग गया है कि श्रीलंका के कप्तान Dasun Shanaka को कप्तानी से हटाया जाने वाला है। इस वर्ल्ड कप के लिए टीम की कमान Shanaka के हाथों में ही है।

World Cup 2023: चोटिल खिलाड़ियों की वजह से हुई परेशानी

श्रीलंका के लिए सबसे बड़ी दिक्कत उनके खिलाड़ियों का चोटिल होना है। श्रीलंका के कई मुख्य गेंदबाज चोटिल चल रहे हैं। फिर भी श्रीलंका ने उन्हें स्क्वॉड में रखा हुआ है कि वो वर्ल्ड कप के दौरान फिट हो जायेंगे तो उन्हें सीधे प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया जाएगा। हालांकि चोटिल खिलाड़ियों को टीम में रखना समझ के परे है।

अगर एक खिलाड़ी होता तो भी ये फैसला समझा जा सकता था लेकिन 2 खिलाड़ियों को रखना हैरानी भरा है। जब तक कि उनको पूरा भरोसा न हो कि वो वर्ल्ड कप के दौरान फिट हो जायेंगे।

श्रीलंका के दो मुख्य गेंदबाज पूरे टूर्नामेंट से बाहर चल रहे है। स्पिन गेंदबाज Wanindu Hasaranga और तेज गेंदबाज Duahmanta Chameera अब इस वर्ल्ड कपमे भाग नहीं ले पाएंगे। Chameera ने चोट के चलते लगातार दूसरी बार आईसीसी टूर्नामेंट मिस किया है। इसके पहले उन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में हुआ टी 20 वर्ल्ड कप भी चोट के चलते नहीं खेला था।

World Cup 2023: साउथ अफ्रीका से है पहला मुकाबला

श्रीलंका का पहला मुकाबला 7 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के साथ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है। जहां की पिच श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजों को मदद देगी। लेकिन उनके मुख्य स्पिनर चोटिल चल रहे है जो उनके लिए चिंता का विषय है।

हालांकि श्रीलंका इस वर्ल्ड कप में कुछ उलटफेर भी कर सकती है। क्योंकि परिस्थिति उनके स्पिन गेंदबाजों को मददगार होंगी और उनके बल्लेबाज भी स्पिन को बेहतर खेलते है।

श्रीलंका की वर्ल्ड कप की टीम–

Dasun Shanaka (C), Kushal Mendis, Kushal Janith, Pathum Nissanka, Dimuth Karunaratne, Charith Asalanka, Dhananjay De Silva, Sadeera Samarwickrama, Dunith Wellalage, Kasun Rajitha, Matheesa Pathirana, Wanindu Hasaranga, Maheesh Theekshana, Dilshan Madhushanka

आकाश अवस्थी, दिल्ली विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन के छात्र है। इनकी खेल और राजनीति में विशेष दिलचस्पी है और उन मुद्दों पर लिखना पसंद करते है।