Gajanand Singh | USA Cricket Team | World Cup 2023 Qualifier Round |
News

World Cup 2023 Qualifier Round : जीत की दहलीज तक पहुंचकर काम नहीं आया शतक, जानिये क्यों भावुक हुये गजानंद सिंह

World Cup 2023 Qualifier Round: जिम्बाब्वे (Zimbabwe) में चल रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालिफाइंग राउंड में अमेरिकी टीम के खिलाड़ी गजानंद सिंह ने अपनी टीम से कहीं ज्यादा मजबूत टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ जोरदार शतक लगाकर प्रशंसकों की वाहवाही लूटी। गजानंद ने इस शतक को बनाने के बाद मैदान पर हेलमेट उतार दिया और दोनों हाथों को पूरी तरह से फैलाकर आकाश की ओर देखा। दरअसल वे बहुत भावुक हो गये थे और अपने पिता को याद किया।

उन्होंने यह शतक अपने पिता को समर्पित किया, जिनकी दो साल पहले मौत हो गई थी। उसी समय गजानंद ने अमेरिका के लिए डेब्यू किया था। दुर्भाग्य से गजानंद के इस शतक को उनके पिता नहीं देख सके। जिस वेस्टइंडीज के खिलाफ गजानंद ने यह शतक बनाया है, उसी वेस्टइंडीज की अंडर-19 टीम के साथ वे 2006 में विश्व कप खेल चुके हैं। गजानंद ने 109 बालों पर आठ चौके और दो छक्के मारकर 101 रन बनाये।

Also Read: World Cup 2023 Qualifier Round : नेपाल पर जिम्बाब्वे की टीम पड़ी भारी, पहले ही मैच में ऐसे पड़ी भारी

खुद गजानंद ने अमेरिका के लिए 27 एक दिवसीय मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 37.95 की औसत से 835 रन बनाये। वे अब तक एक शतक और पांच अर्ध शतक लगा चुके हैं। उनका जन्म 3 अक्टूबर 1987 को गयाना में हुआ था।

गजानंद सिंह वेस्टइंडीज के खिलाफ जोरदार पारी खेलते हुए शानदार रन बनाए लेकिन इस अमेरिकी खिलाड़ी का शतक उनकी टीम को जीत नहीं दिला सकी। वेस्टइंडीज की टीम 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर कुल 297 रन बनाए थे।

298 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका की टीम 55 रन बनाकर चार विकेट खो दी। इसके बाद गजानंद सिंह और श्याम जहांगीर ने पारी को संभाला। किसी तरह स्कोर को 150 पहुंचाया, लेकिन तभी श्याम जहांगीर आउट हो गए। उनकी जगह नॉस्थुश केंजिग बैटिंग करने आये और गजानंद के साथ मिलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने की पूरी कोशिश की।

109 गेंदों पर 101 रन बनाकर गजानंद सिंह नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छक्के लगाए। अमेरिका की पूरी टीम 7 विकेट गंवाकर 50 ओवर में 258 रन ही बना सकी। इस तरह टीम काफी मेहनत और संघर्ष के बाद भी मुकाबला 39 रन से हार गई। अब अमेरिका को मुकाबले में बने रहने के लिए आगे के मैच जीतने होंगे। वैसे वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे जैसी टीमों के आगे क्रिकेट में अमेरिकी की टीम काफी कमजोर है।

वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।