Riyan Parag, IPL 2023
News

Riyan Parag: रियान पराग ने अपने आलोचकों पर साधा निशाना, बल्ले से दिया मुंहतोड़ जवाब

Riyan Parag: आईपीएल (IPL) के समय से ही लगातार सुर्खियों में बने रहने वाले रियान पराग (Riyan Parag) ने एक बार फिर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। रियान (Riyan Parag) ने कहा कि लोगों को मेरी हर बात से दिक्कत होती है। रियान ने हाल ही में समाप्त हुई देवधर ट्रॉफी (Deodhar Trohpy) में शानदार प्रदर्शन किया था।

रियान पराग ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि “लोगों को मेरी हर बात से तकलीफ होती है। लोगों को मेरे च्यूइंग गम खाने से भी दिक्कत होती है। अगर मेरी शर्ट का कॉलर भी ऊंचा है तो उससे भी लोगों को दिक्कत होती है। अगर मैं कैच लेने के बाद जश्न मनाता हूं तो भी लोगों को दिक्कत होती है। लोगों को मेरे गेम खेलने और फ्री टाइम में गोल्फ खेलने से भी दिक्कत होती है।”

Riyan Parag: पराग ने की विराट कोहली की तारीफ

पराग (Riyan Parag) ने उसी इंटरव्यू में भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) की भी जमकर तारीफ की है। पराग ने कोहली के बारे में कहा कि मैं उन्हें अपना आदर्श मानता हूं और उन्हीं की तरह ही अच्छा प्रदर्शन करके भारत को मैच जिताना चाहता हूं। पराग ने हाल ही में समाप्त हुए इमर्जिंग एशिया कप और देवधार ट्रॉफी में गेंद और बल्ले के साथ दमदार प्रदर्शन किया है।

पराग ने देवधर ट्रॉफी में ईस्ट जोन (East Zone) की तरफ से खेलते हुए 5 मैचों की 5 पारियों में 88.50 की औसत और 136 के स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाए थे। जिसमें 1 अर्धशतक और 2 शतक शामिल थे। पराग को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी दिया गया था। हालांकि देवधर ट्रॉफी में टॉप रन स्कोरर होने के बावजूद रियान अपनी टीम को फाइनल मुकाबला नहीं जीता पाए थे। 329 रनों का पीछा करते हुए पराग ने 65 गेंदों मे 95 रनों की शानदार पारी खेली थी।

पराग का आईपीएल 2023 (IPL 2023) बहुत खराब गया था जिसकी वजह से उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। रियान पराग ने आईपीएल 2023 में 7 मैचों में 13 की औसत और 118 के स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाए थे। पराग का सर्वाधिक स्कोर 20 रन था। खराब फॉर्म की वजह से पराग को टीम से ड्रॉप भी कर दिया गया था।

आकाश अवस्थी, दिल्ली विश्वविद्यालय में ग्रेजुएशन के छात्र है। इनकी खेल और राजनीति में विशेष दिलचस्पी है और उन मुद्दों पर लिखना पसंद करते है।