Site icon Cricketiya

MS Dhoni: इंडिगो क्रू ने मनाया माही का Birthday जिसका वीडियो हुआ वायरल, धोनी बोले ‘बर्थडे तो गया’

MS Dhoni

पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी। (फोटो- इंस्टाग्राम)

MS Dhoni: धोनी क्रिकेट के वो चमकते सितारे हैं जिनके कदम दुनिया चूमती है। माही की दीवानगी लोगों के सर चढ़कर बोलती है। हाल ही में धोनी ने अपना 42वां जन्मदिन मनाया है, माही का बर्थडे तो 7 जुलाई को था लेकिन आज भी वो जहां जाते हैं लोग केक लेकर हाजिर हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें धोनी इंडिगो कैबिन क्रू के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं।

MS Dhoni: धोनी का फ्लाइट में सोते हुए भी वीडियो वायरल हुआ था

वीडियो में जैसे ही क्रू मेंबर्स हैप्पी बर्थडे गाते हैं तो धोनी बड़े प्यार से कहते हैं ‘बर्थडे तो निकल गया’। MS Dhoni कहते हैं आप लोगों के लिए भी केक काट दिया है, खा लीजिएगा।

Also Read: Kapil Dev Vs Dawood Ibrahim: जब कपिल देव ने दाऊद को ड्रेसिंग रुम में कहा ‘चल बाहर’, जानिए क्यों ‘पाजी’ ने अंडरवर्ल्ड डॉन से लिया पंगा ?

ये है MS Dhoni की दीवानगी, जो शायद ही क्रिकेट जगत के किसी सितारे के लिए लोगों में दिखाई देती होगी। इसके अलावा भी धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो फ्लाइट में सोते हुए नजर आ रहे थे, जिसे एक एयर हॉस्टेस ने शूट कर लिया था। हालांकि इस वीडियो को लेकर लोग थोड़ा भड़क गए थे और कहा था किसी की प्राइवेसी को ऐसे डिस्टर्ब नहीं किया जाना चाहिए।

MS Dhoni की एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। MS Dhoni इस समय रांची की सड़कों पर अपनी रेड विंटेज कार में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं उनका लुक भी इस समय बदला-बदला सा नजर आ रहा है। धोनी ने फिर से लंबे बाल रखना शुरु कर दिया है। दरअसल रांची के जेएससीए स्टेडियम में धोनी प्रैक्टिस करने जाते हैं, इस दौरान उनका नया लुक सामने आया है। भारतीय टीम में अपने शुरुआती दिनों में धोनी लंबे बाल रखा करते थे. ऐसे में धोनी का ये हेयर स्टाइल फिर सुर्खियों में है।

Exit mobile version