News

Men Cricket Team in Asian Games 2023: एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल के लिए मैदान में उतरेगी भारतीय क्रिकेट टीम, जानिये कब-कब किस टीम से है मुकाबला

Men Cricket Team in Asian Games 2023: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की अगुवाई वाली पुरुषों की टीम एशियाई खेलों (Asian Games) में 9 साल बाद क्रिकेट खेलेगी। 15 टीमों का पुरुष टूर्नामेंट 27 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच होगा।

एशियाई खेल 2023 में क्रिकेट T20 फ़ॉर्मेट में खेला जाएगा। एशियन गेम्स 2023 क्रिकेट के लिए भारत ने पहली बार पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट टीमों को भेजने का निर्णय लिया है।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एशियाई खेलों के होने जा रहे मैचों को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिया है।

Men Cricket Team in Asian Games 2023: भारत के अलावा 14 टीमें भाग ले रही हैं

इसके अलावा भारतीय महिला टीम भी एशियाई खेलों में भाग ले रही है। भारत के अलावा 14 और देशों की टीमें है। यानी कुल 15 टीमें हैं। इनमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश पहले ही क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। भारत सेमीफाइनल में भी पहुंच चुका है।

एशियाई खेल 2023 की महिला क्रिकेट में स्वर्ण पदक के लिए मैदान में भिड़ने वाली 15 टीमें हैं- अफगानिस्तान, मंगोलिया कंबोडिया, जापान, नेपाल, हांगकांग चीन, सिंगापुर, थाईलैंड, मलेशिया, बहरीन, मालदीव, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश।

Men Cricket Team in Asian Games 2023: कुल चार ग्रुप में हैं टीमें

ग्रुप ए : अफगानिस्तान और मंगोलिया।
ग्रुप बी : कंबोडिया, जापान और नेपाल।
ग्रुप सी : हांगकांग चीन, सिंगापुर और थाईलैंड।
ग्रुप डी : मलेशिया, बहरीन और मालदीव।
क्वार्टर-फाइनल (सीधे प्रवेशकर्ता) : भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश।

Men Cricket Team in Asian Games 2023: पुरुष क्रिकेट इवेंट शेड्यूल

27 सितंबर: नेपाल बनाम जापान, सुबह 6:30 बजे
27 सितंबर: हांगकांग, चीन बनाम सिंगापुर, सुबह 11:30 बजे
28 सितंबर: मलेशिया बनाम बहरीन, सुबह 6:30 बजे
28 सितंबर: जापान बनाम कंबोडिया, सुबह 11:30 बजे
29 सितंबर: मालदीव बनाम मलेशिया, सुबह 6:30 बजे
29 सितंबर: सिंगापुर बनाम थाईलैंड, सुबह 11:30 बजे
1 अक्टूबर: अफगानिस्तान बनाम मंगोलिया, सुबह 6:30 बजे
1 अक्टूबर: कंबोडिया बनाम नेपाल, सुबह 11:30 बजे

2 अक्टूबर: थाईलैंड बनाम हांगकांग चीन, सुबह 6:30 बजे
2 अक्टूबर: बहरीन बनाम मालदीव, सुबह 11:30 बजे
3 अक्टूबर: भारत (पहली रैंक वाली टीम) बनाम टीबीडी, क्वार्टर फाइनल 1, सुबह 6:30 बजे
3 अक्टूबर: पाकिस्तान (दूसरी रैंक वाली टीम) बनाम टीबीडी, क्वार्टर फाइनल 2, सुबह 11:30 बजे
4 अक्टूबर: एसएल (तीसरी रैंक वाली टीम) बनाम टीबीडी, क्वार्टर फाइनल 3, सुबह 6:30 बजे
4 अक्टूबर: बांग्लादेश (चौथी रैंकिंग वाली टीम) बनाम टीबीडी, क्वार्टर फाइनल 4, सुबह 11:30 बजे

6 अक्टूबर: विजेता क्यूएफ 1 बनाम विजेता क्यूएफ 4, सेमीफाइनल 1, सुबह 6:30 बजे
6 अक्टूबर: विजेता क्यूएफ 2 बनाम विजेता क्यूएफ 3, सेमीफाइनल 2, सुबह 11:30 बजे
7 अक्टूबर: लूजर एसएफ 1 बनाम लूजर एसएफ 2, तीसरा/चौथा मैच (कांस्य पदक प्लेऑफ), सुबह 6:30 बजे
7 अक्टूबर: विजेता एसएफ 1 बनाम विजेता एसएफ 2, फाइनल (स्वर्ण पदक मैच), सुबह 11:30 बजे

Men Cricket Team in Asian Games 2023: एशियाई खेलों के लिए भारतीय पुरुष टीम (क्रिकेट)

भारत पुरुष टीम : रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।