IPL 2023, Cricketer Struggle, cricketer story | Happy Birthday Suyash Sharma
News

20 के हुए सुयश शर्मा, होटल रूम में केकेआर के साथ‍ियों के बीच कटा केक  

Kolkata Knight Riders (KKR) के स्‍टार क्र‍िकेटर सुयश शर्मा 15 मई, 2023 को 20 साल के हो गए। मैच के बाद जब उनकी टीम होटल लौटी तो उनके बर्थडे का केक कटा। शर्मा का केकेआर टीम में ‘सरप्राइज सेलेक्‍शन’ हुआ था। उन्‍हें उम्‍मीद नहीं थी क‍ि चयन हो जाएगा। वह केकेआर में ट्रायल के ल‍िए गए थे। उन्‍हें लगा क‍ि ऐसे तो बहुत ट्रायल होते हैं। जब ऑक्‍शन हो रहा था, तब भी वह ट्रायल के ल‍िए कहीं गए हुए थे। वहां से लौट रहे थे। ऑटो से उतरते ही उन्‍हें ताबड़तोड़ फोन आने लगे। उन्‍हें अंदाज हो गया था क‍ि उनका चयन हो गया है। प‍िता एयरपोर्ट पर थे। वह भी रोने लगे थे।

2023 सुयश का पहला आईपीएल सीजन रहा। 6 अप्रैल, 2023 को कोलकाता के ईडन गार्डंस में रॉरूल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के ख‍िलाफ उन्‍होंने पहला आईपीएल मुकाबला खेला।

बात 2022 की है। पूर्व पेसर पंकज स‍िंह केकेआर के अस‍िस्‍टेंट कोच अभ‍िषेक नायर के संपर्क में आए। तब नायर द‍िल्‍ली अंडर-25 टीम के कोच बने थे। पंकज ने उनसे सुयश शर्मा के बारे में बात की। कहा क‍ि एक नया स्‍प‍िनर है जो द‍िल्‍ली की टीम में तहलका मचा सकता है। आईपीएल के ल‍िए ख‍िलाड़ी चुनने से पहले सुयश में मुंबई इंड‍ियंस की भी द‍िलचस्‍पी थी। सुयश ने केकेआर और मुंबई, दोनों के ल‍िए ट्रायल द‍िया। केकेआर के ट्रायल में सुयश ने अपनी छाप छोड़ दी और बात बन गई।

केकेआर के म‍िस्‍ट्री स्‍प‍िनर सुयश शर्मा के ल‍िए नीलामी के दौरान शाहरुख खान ने बजट बचा कर रखा था। वह उन पर काफी पैसा खर्च करने के ल‍िए तैयार थे। हालांक‍ि, उन्‍हें 20 लाख रुपए में ही सुयश जैसा हीरा म‍िल गया। चौंकाने वाली गेंदबाजी के चलते ही वह केकेआर की नजर में आए थे। लेग स्‍पि‍नर शर्मा डायरेक्‍ट आईपीएल खेलने आए। पहले ही मुकाबले में उन्‍होंने अपना जलवा भी द‍िखा द‍िया था। ऐसी बोल‍िंग की आरसीबी के बल्‍लेबाज समझ ही नहीं पाए।

सुयश द‍िल्‍ली के भजनपुरा इलाके के हैं। वह अपने बड़े भाई की तरह ही बल्‍लेबाज बनना चाहते थे। लेक‍िन, उन्‍हें जल्‍द ही अहसास हो गया क‍ि मुकाबले में बने रहने के लिए कुछ अलग करना होगा। सो, उन्‍होंने स्पिन गेंदबाजी में खुद को झोंक द‍िया। व‍िराट कोहली के बचपन के कोच सुरेश बतरा की न‍िगरानी में उन्‍होंने कोच‍िंग ली। उस समय सुयश 17 साल के ही थे। उसी दौरान कोरोना ने कोच बतरा को छीन ल‍िया। तब रणधीर स‍िंह ने सुयश की मदद की और सुयश का आईपीएल सफर शुरू हो गया।

वेंकट नटराजन खेल पत्रकार हैं। क्रिकेट में इनकी ना केवल रुचि है, बल्कि यह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रह चुके हैं। क्रिकेट से जुड़े क़िस्से लिखने के अलावा वेंकट क्रिकेट Match Live Update, Cricket News in Hindi कवर करने में भी माहिर हैं।