Site icon Cricketiya

IPL 2023: नितीश राणा करेंगे कोलकाता नाइट राइडर्स का नेतृत्व, जानें किसके आउट होने पर रोते थे KKR के नए कैप्टन

Nitish Rana | Kolkata Knight Riders | IPL 2023 |

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के खिलाड़ी नितीश राणा। (फोटो- फेसबुक)

IPL 2023, Kolkata Knight Riders: आईपीएल का 16वां सीजन कई बदलावों के लिए जाना जाएगा। इस सीजन में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह हुआ कि इसमें खेल के तीन नये नियम लागू किये गये हैं, जो इसके पहले नहीं था। दूसरा यह कि इस सीजन में करीब-करीब सभी फ्रेंचाइजी के कई स्टार क्रिकेटर या तो घायल हैं या फिर हाल-फिलहाल में सर्जरी से गुजरे हैं, लिहाजा अभी वह मैदान में नहीं उतर सकते हैं। इसके कारण उनको अपने स्टार क्रिकेटर की जगह दूसरे खिलाड़ियों को अहम जिम्मेदारी देनी पड़ रही है।

2021 में श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की ओर से ODI और T20 में खेले थे

टीम इंडिया के महत्वपूर्ण खिलाड़ी श्रेयस अय्यर कमर में दर्द होने के चलते पिछले एक साल से मैदान से बाहर हैं। इस बार आईपीएल में वह नहीं हैं। ऐसे में उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी नितीश राणा (Nitish Rana) को दी गई है। 29 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज नितीश राणा दिल्ली के रहने वाले हैं। वह बल्लेबाजी के साथ दाएं हाथ ऑफ ब्रेक और कभी-कभी ऑफ स्पिन की उपयोगी गेंदबाजी भी करते हैं। वह 2021 में श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की ओर से एक दिवसीय और टी20 में भाग ले चुके हैं।

पहले मुंबई इंडियंस और अब केकेआर के साथ जुड़े

इंडियन प्रीमियर लीग में नितीश राणा 2015 से 2017 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे, उसके बाद 2019 में वे कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ गये। नितीश राणा ने अब तक कुल 91 मुकाबलों में 2181 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 15 अर्ध शतक भी लगाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 87 रन का है। इस दौरान उन्होंने 190 बार चौका और 111 बार छक्का भी मारा है। आईपीएल मैचों की गेंदबाजी में उनका रिकॉर्ड 91 मैचों में 177 रन देकर सात विकेट लेने का है।

नितीश राणा 2015 में अपनी उम्र को छिपाने को लेकर विवादों में फंस गये थे। इस वजह से उन पर मैच खेलने पर रोक भी लग गई थी। नितीश राणा निजी जीवन में काफी स्टायलिश जीवन जीते हैं। बचपन में वह अपने आदर्श सौरव गांगुली के आउट होने पर अक्सर रोने लगते थे। उनके पिता सचिन तेंदुलकर के दीवाने हैं और भाई राहुल द्रविड़ के प्रशंसक है। एक ही घर में तीन अलग-अलग खिलाड़ियों के चाहने वाले होने से अक्सर उनमें आपस में विवाद भी होता था।

Exit mobile version